5
(1)

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड में रिक्त पंचायत पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन गुरुवार को झंडापुर पूरब पंचायत की पूर्व मुखिया मिली राय ने मुखिया पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समर्थक भी प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। मिली राय की ओर से समर्थकों ने उनकी जीत का भरोसा जताया।

इसी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पंच पद के लिए भी एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले मंगलवार को भी इसी वार्ड में एक अन्य अभ्यर्थी ने पंच पद के लिए पर्चा भरा था।

बीडीओ एसएन पंडित ने बताया कि बिहपुर प्रखंड में एक मुखिया, दो पंच तथा एक वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। मतदान 9 जुलाई को और मतगणना 11 जुलाई को की जाएगी।

बताया गया कि मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया मृदुला देवी के इस्तीफे के बाद पद रिक्त हुआ है, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है। वहीं, धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड संख्या एक और झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन में पंच पद, जबकि बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या दो में वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा।

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: