


नवगछिया : बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में सोमवार को भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद तथा जिला संयोजक सुबोध सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
रविवार से ही नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा चल रही थी। विधायक शैलेंद्र ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, “इस अभियान की तैयारियों में संगठन की सोच, व्यवस्था की दृढ़ता और कार्यकर्ताओं की कर्मठता साफ नजर आती है।”
कार्यशाला के दौरान देश के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि पर भी जश्न मनाया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भारत की आर्थिक प्रगति का उत्सव मनाया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल और डिजिटल इंडिया जैसे ठोस नीतियों को श्रेय दिया।

विधायक ने कहा कि यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और संगठन को इससे नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में प्रो. गौतम, दिनेश यादव, इंजीनियर कुमार गौरव, रूपेश रूप, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, चंद्रकांत चौधरी, अजय उर्फ माटो, सदानंद, लालमोहन, सिंटू, सौरभ और कल्याण झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताया गया कि आगामी मंगलवार को खरीक मंडल में भी इसी तरह का बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान कार्यशाला आयोजित किया जाएगा।
