0
(0)

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि अमरपुर बहियार स्थित सचिंत शर्मा के बगीचे में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंची।

पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उक्त वाहन एवं बगीचे की तलाशी ली गई, जहां से कुल 264.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सौरव कुमार, पिता राजेश कुमार चौधरी, निवासी जयरामपुर, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर तथा रंजन यादव, पिता उन्पेद्र यादव, निवासी लत्तीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर शामिल हैं।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 40/26 दिनांक 03.03.2026 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कांड में संलिप्त अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: