



नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबाग, झंडापुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से लट का मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है।

शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ ग्राम मनाइन, वार्ड संख्या-5 निवासी शिव कुमार राम (65) पिता स्व. अमीर राम के रूप में की गई। सूचना मिलने पर झंडापुर थाना अध्यक्ष पुनि प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श व को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। मृतक का जैकेट भी घटनास्थल से बरामद किया गया है।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिव कुमार राम पश्चिम बंगाल और असम के डीमापुर में फ्लावर मील में मैकेनिक के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घरवालों को फोन कर बताया था कि वह 15909 डाउन अबध असम एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने पुनः फोन कर बताया कि रात में ट्रेन में सोने के दौरान किसी ने उनकी जेब से 1,000 रुपये चोरी कर लिए, जबकि उनके बैग में करीब एक माह की कमाई लगभग 12,000 रुपये सुरक्षित थी।

बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि अबध असम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रुकने के बाद शिव कुमार राम को यात्रियों ने ट्रेन से उतारा और जीआरपी पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें इलाज के बाद घरवालों को सूचित किया कि शिव कुमार को ठंड लगी थी, लेकिन वे स्वास्थ्य रूप से ठीक थे।
रात लगभग 10 बजे परिजन बिहपुर जीआरपी थाने और सीएचसी, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में शिव कुमार की खोज की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जीआरपी पुलिस ने बताया कि शिव कुमार खाने की बात कहकर गए थे और वापस नहीं लौटे। उनकी जैकेट, बैग और रुपये परिजनों को लौटाए गए।
पूरी रात खोजबीन के बावजूद शिव कुमार का कोई पता नहीं चलने पर मंगलवार सुबह 7 बजे परिजन निजी वाहन से घर लौट आए।
झंडापुर थाना अध्यक्ष पुनि प्रशांत कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ में फं दे से ल टका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कर सुरक्षित रखा गया है। शव को परिजनों को बुधवार को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हत् या और आ त्मह त्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।














