5
(1)

धूमधाम व समारोहपूर्वक मनाया जाएगा बिहपुर एनडीए कार्यालय का स्थापना दिवस

योग दिवस पर लगेगा योग शिविर

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में विश्व योग दिवस पर आज शनिवार को प्रातः 07 बजे से योग शिविर लगेगा। जिसमें बिहपुर विस के भाजपा विधायक इं शैलेंद्र समेत क्षेत्र से महिला-पुरूष, युवक-युवती व बच्चे भाग लेगें। योग शिविर में योग प्रशिक्षक विरेंद्र महतो के द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताया जाएगा।

उक्त आसन शरीर के किस अंग के लिए लाभदायक है।यह जानकारी देते हुए विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि करें योग-रहें निरोग। भारतीय योग को विश्व पटल पर लाने का श्रेय वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार को जाता है। जिसकी बदौलत आज विश्व न सिर्फ 21 जून को विश्व योग दिवस मना रहा है, बल्कि दो सौ से अधिक देशों में सदा निरोग जीने की कला के रूप में नियमित योग करने को आत्मसात भी किया है। इधर विधायक श्री शैलेंद्र ने बिहपुर में लगने वाले योग शिविर के तैयारियों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि शनिवार को एनडीए कार्यालय बिहपुर का एक वर्ष पूरा हो रहा है।

शनिवार की संध्या पूजा-अर्चणा व एनडीए नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम व समारोहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया जाएगा।वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, विस संयोजक दिनेश यादव, कुमार गौरव, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी आदि ने बताया कि योग दिवस व कार्यालय स्थापना दिवस को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर दिलीप सिंह, सौरभ कुमार, अजय उर्फ माटो, सिंटू, सदानंद, लालमोहन, सौरभ सावर्ण व अपूर्व रंजन आदि समेत कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: