5
(1)

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में बुधवार को बिहपुर विस भाजपा कार्यशाला आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद एवं संचालन दिनेश यादव, प्रो गौतम व अभय कुमार राय ने किया। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र, क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के कमरूज्जमा अंसारी, नंदनी सरकार व प्रो भोला कुंवर ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदेश महामंत्री श्री शर्मा ने आगामी विस चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि हम विकास व जन विश्वास की बात करते हैं, जबकि हताश, निराश व तुष्टीकरण की राजनीति करने वाला विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो गया है।वहीं प्रदेश मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मोदी व नीतीश की अगुवाई में देश व सूबे का सर्वागींण विकास हो रहा है। जनता को यह विकास तो दिख रहा है लेकिन आंख पर विरोध की पट्टी बांधे विपक्षी को देश व राज्य के आम लोगों की आवाज सुनाई नहीं दे रहा है।

इस कार्यशाला को विधायक श्री शैलेंद्र, राजस्थान, भरतपुर की पूर्व सांसद सह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य रंजीता कोली व राजस्थान के जयपुर उत्तर की भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति तंवर, पवन मिश्रा, दिनेश यादव व संतोष सावर्ण आदि ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 के विस चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में सूबे में फिर से एनडीए की सरकार को बनाने के लिए जनता मन बना चुकी है। इस मौके पर ओबीसी माेर्चा के जिलाध्यक्ष अरूण मंडल, कुमार गौरव, रूपेश रूप, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश नागर, ललीता देवी, सुप्रिया भारती, अन्नपूर्णा सिंह समेत तीनों प्रखंडों से पहुंचे भाजपा के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: