5
(2)

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून 2025 को वादी ने बिहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 24 जून को उनकी बहन बैंक जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी मिली कि झंडापुर थाना क्षेत्र के डांडापुर निवासी रौशन कुमार (पिता – मुनेश्वर सिंह) उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

इस आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या 164/25, दिनांक 27.06.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/87/3(5) बीएनएन के तहत मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने झंडापुर थाना क्षेत्र से अपहृता को बरामद कर लिया, साथ ही अपहरणकर्ता रौशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराया गया।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: