




नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा/एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र की जीत की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की पुष्टि होते ही समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।


इंजीनियर शैलेंद्र नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संरक्षक भी हैं। शुक्रवार को उनकी जीत के बाद बिहपुर में संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार और अंकित कुमार शर्मा की मौजूदगी में मिठाई बांटी गई और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
जश्न में मो. कर्रार खां, संजय गुप्ता, शंकर पोद्दार, आशीष, सत्यम कपूर, अंशु शर्मा और शंकर कुमार पोद्दार सहित कई लोग शामिल थे। समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में विजय का माहौल बना रहा।















