5
(1)

नवगछिया । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मोहल्ले की जनसमस्याओं को सदन में उठाया।

विधायक शैलेंद्र ने समाज कल्याण मंत्री जनक राम की उपस्थिति में क्षेत्र के महादलित समुदाय की उपेक्षित स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मोहल्ले में रहने वाले लगभग 73 परिवारों के पास शौचालय की सुविधा नहीं है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी बेहद जर्जर अवस्था में है।

उन्होंने बताया कि इस टोले में एक सामुदायिक भवन भी है, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यहां तक कि भवन की छत भी नहीं है, जिससे लोगों को किसी भी सामूहिक कार्य के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है। उन्होंने मंत्री से पूछा कि क्या सरकार इस सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की दिशा में कोई कदम उठाएगी।

विधायक के सवालों के जवाब में मंत्री जनक राम ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी और सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत के मुसहरी टोला में हर घर नल-जल योजना के तहत कार्य किया गया है और महादलित मोहल्ले में शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: