



नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में शनिवार को बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने विस क्षेत्र के तीनों प्रखंड बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंडों में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के बीच रेडियो वितरित किया। इस रेडियो का प्रयोग बूथ अध्यक्ष हर माह के अतिम रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने बूथों पर 12 सदस्यी बूथ कमेटी व ग्रामीणों के साथ सुनेगें।विधायक श्री शैलेंद्र ने बताया कि आज होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को बूथों पर आमजनों के साथ सुनकर बिहपुर विस को नंबर 1 पर बनाए रखेगें। विधायक ने कहा कि गत 29 जून को संपन्न हुए पीएम के मन की बात के 123वें एपिसोड को सुनने में बिहपुर विस पूरे राज्य में नंबर वन बना था। जबकि मधेपुरा जिला का सिंहेंश्वर दूसरे व आलमनगर विस तीसरे स्थान पर रहा था। श्री शैलेंद्र ने इसे बिहपुर विस के बूथ कमेटी व मन की बात कार्यक्रम प्रभारी के जीवटता, बेहतर कार्यक्रम प्रबंधन व संयोजन का यह परिणाम बताया। बताया गया कि नंबर की गणना कार्यक्रम प्रभारी द्वारा बूथाें पर हुए मन की बात कार्यकम के बाद फोटो व वीडीयो सरल एप पर किए गए डाउनलोड के बाद किया जाता है। विधायक श्री शैंलेंद्र ने कहा कि विस क्षेत्र के 256 बूथ में से 132 यानि 51.6 प्रतिशत बूथाें पर 2226 लोगों ने 29 जून को मन की बात के123 वें एपिसोड को सुना था। विधायक ने इस उपलब्धि को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए आज व आगामी होने वाले कार्यक्रम में उक्त प्रतिशत व जन भागीदारी को और बढ़ाने का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया। वहीं राज्य में बीते माह की तरह आज भी अधिक जन भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सुनकर बिहपुर विस को नंबर एक पर बरकरार रखेगें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला मंत्री रूपेश रूप, मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश नागर, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, चंद्रकांत चौधरी, कन्हैया झा, सौरभ कुमार, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू व सदानंद मंडल आदि उपस्थित थे। इधर कुमार गौरव, दिनेश यादव व जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम आदि ने बताया कि विस क्षेत्र में भाजपा के कुल बूथ अध्यक्षों की सुख्या 256 है। वहीं तीन दिन पूर्व इस रेडियो का वितरण भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर के द्वारा किया गया था।













