



नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने शूक्रवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम तेलघी में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त बंधु सिंह पिता चानो सिंह है। इधर शूक्रवार की रात्री झंडापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के औलियाबाद में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त संजीव कुमार पिता अरूण सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अभियूक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।















