4.5
(2)

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने रविवार को पूर्णिया में भारतीय रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो और सिंटू भी उनके साथ मौजूद थे। विधायक ने अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सीईओ का स्वागत किया।

विधायक ने मुलाकात के दौरान बिहपुर रेलवे क्षेत्र के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें लगभग 750 एकड़ अनुपयोगी पड़ी रेलवे की जमीन का सदुपयोग करने की मांग की गई। विधायक का कहना था कि इस जमीन के सदुपयोग से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा बल्कि रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

मांगपत्र में प्रमुख रूप से बिहपुर स्टेशन पर वंदे भारत, चंपारण हमसफर (12407/08), सीमांचल (12487/88), गरीब नवाज (12715/16), कर्मभूमि एक्सप्रेस (12407/08) और कटिहार–मुंबई ट्रेन के ठहराव की मांग की गई। इसके अलावा थाना बिहपुर से पटना व उत्तरी बिहार के लिए नई ट्रेन की शुरुआत, खरीक स्टेशन पर इंटरसिटी और कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव, बिहपुर स्टेशन के पूर्वी-पश्चिमी, खरीक के पश्चिमी और नारायणपुर के पूर्वी केबिन पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए आरओबी निर्माण की मांग भी रखी गई।

विधायक ने बिहपुर में रेलवे चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, स्टेशन पर समुचित प्रकाश व्यवस्था और कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की भी मांग की। इन मांगों पर सीईओ सतीश कुमार ने सकारात्मक पहल करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इधर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि यह पहल बिहपुर रेलवे क्षेत्र के गौरव को पुनर्स्थापित करने और क्षेत्र को नई सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: