5
(1)

नवगछिया । बिहपुर के भाजपा विधायक इ शैलेंद्र ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी-कटिहार रेलखंड स्थित थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व रेलक्षेत्र के उत्थान, विकास व यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा। विधायक की मांग पर रेलमंत्री ने त्वरित साकारात्मक पहल करने की बात कही। विधायक ने रेलमंत्री को बताया कि व्यापारिक व आर्थिक दृष्टिकोण से थाना बिहपुर एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह क्षेत्र गेहूं, मक्का, केला, लीची, आम समेत सब्जी का बहुत बड़ा उत्पादन क्षेत्र/हब है। यहां के किसानों को अपने उत्पादित सामान को दूसरे जगह भेजने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट व मालगोदाम पर आश्रित होना पड़ता है।

जबकि यहां मालगोदाम के पास माल उतारने चढ़ाने व भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। मालगोदाम चालू हो जाने से रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी एवं इस क्षेत्र के किसानों को भी अपने उत्पादित माल को दूसरे जगह में भेजने में काफी सुविधा होगी एवं उचित लाभ भी मिलेगा। विधायक ने किसानों व व्यवसाईयों के हितों को ध्यान में रखते हुए थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन के बंद पड़े मालगोदाम को यथाशीघ चालू कराने की मांग किया। बताया कि इस रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाना में 10 जून 1930 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को अंग्रेज पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया था। यहां लोकोशेड, कैरेज, पावरहाउस व रेलवे जंक्शन हुआ करता था। जिसे धीरे-धीरे यहां से स्थानांतरित कर सहरसा व गढ़हरा कर दिया गया। भागलपुर जाने वाली छोटी रेलवे लाईन जो महादेवपुर घाट जाती थी उसे बंद कर दिया गया।

रेलमंत्री को बताया गया कि थाना बिहपुर में रेल क्षेत्र में विकास व यात्री सुविधा विस्तार रेल राजस्व में वृद्धि के लिए भी आवश्यक है।थाना बिहपुर 12487/88 सीमांचल एक्सप्रेस, 15715/16 गरीबनवाज एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, 15705/06 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराया जाए। वहीं खरीक रेलवे स्टेशन पर अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।विधायक ले कहा कि उक्त मांगे न सिर्फ जनहित, क्षेत्रहित, रेलयात्री हित बल्कि रेल राजस्व की वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। इस मौके पर प्रो गौतम व रूपेश रूप आदि मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: