5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक मिथुन कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन कुमार, पिता स्वर्गीय जगदीश निषाद, निवासी वार्ड संख्या 11, जयरामपुर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मिथुन सुबह किसी बिजली के काम में जुटा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ खुले बिजली तार से सट गया। तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: