



नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती टोला परबत्ता की निवासी चांदनी देवी, पत्नी मिथुन मंडल, गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। घटना इस्माइलपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर लक्ष्मीपुर बाबा विश्वनाथ मंदिर के समीप हुई।
जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी की बाइक को किसी वाहन ने धक्का मार दिया और आरोपी फरार हो गया। दुर्घटना के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।
चांदनी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
















