



नवगछिया। 27 जून 2025 को संपूर्ण ब्राह्मण समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद में ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जिससे समाज के लोग मर्माहत और आहत हैं। उन्होंने मांग की कि समाज के योगदान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में मनोरंजन गिरी, प्रभात रंजन, रणविजय पाण्डेय, अमित मिश्रा, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सिद्धनाथ तिवारी और उभ्योदय सहित अन्य ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में समाज की अनदेखी के विरुद्ध विरोध पत्र सौंपा।














