



नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को फंटूस साह के लिखित आवेदन पर परबत्ता थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल सहित अन्य पर आरोप था कि उन्होंने वादी के घर में घुसकर उनकी पत्नी, स्वयं वादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 19/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 129(4), 109, 74, 303(2), 352, 351(2)(3) और 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

जांच के क्रम में इस मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल, निवासी बड़ी अलालपुर, थाना परबत्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की छानबीन जारी है।















