Category Archives: अपराध

भाई और भतीजे ने दबिया से काटकर वृद्ध की कर दी हत्या,नवगछिया के इस गाँव में घटी घटना – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। महज 17 धूर बसोबास जमीन के बंटवारे को लेकर यह खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें भाई और भतीजे ने मिलकर वृद्ध की दबिया से काटकर जान ले ली। मृतक की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय कमलेश्वरी यादव के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय वीरो यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र हरीस कुमार ने बताया कि उनके परिवार और उनके चाचा अंबिका यादव के बीच काफी वर्षों से 17 धूर बसोबास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस जमीन पर दो मंजिला मकान बना हुआ है, जिसमें दोनों परिवार साथ रहते थे। […]

Noimg

पंचायती करने गए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को पीटा, कहा – एक सप्ताह में बिछा देंगें लाश, मामला नवगछिया के इस वार्ड का – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 की पार्षद स्वाति प्रिया के पति सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सागर पर पंचायती के दौरान जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अभिषेक कुमार, जो वार्ड संख्या 28, हरनाथचक निवासी हैं और शंकर सिंह के पुत्र हैं, ने बताया कि उन्हें पूनम देवी (पिता- स्व. भादो सिंह) एवं छोटेलाल सिंह व लालहौ सिंह (पिता- स्व. भिखो सिंह), सभी निवासी वार्ड 28, हरनाथचक, ने घरेलू विवाद के निपटारे के लिए पंचायती में बुलाया था। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सभी पक्षों को समझाने उनके घर गए थे। इसी दौरान राजेश कुमार (पिता- बिंदा सिंह) ने उन्हें धमकाते हुए कहा, “यहां […]

Noimg

बबरगंज में दिनदहाड़े फायरिंग, मिठाई दुकानदार पर चला गोली; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने मिठाई दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। हमले का शिकार बने दुकानदार पांचू उर्फ अनिल बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने मां तारा मिठाई दुकान के अंदर घुसकर अचानक गोली चला दी। सौभाग्यवश गोली दुकानदार को नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बबरगंज थाने की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की […]

Noimg

नवगछिया में युवती का शव बरामद, इलाके में मची खलबली,30 मई को हुई लापता,आज मकई खेत से शव बरामद || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवा ढाला के पास एक युवती का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की पहचान आरती कुमारी (19 वर्ष), पिता किशोरी मंडल, ग्राम चापर दियारा, पोस्ट चापर, थाना रंगरा के रूप में हुई है। जैसे ही शव की खबर फैली, परिजनों और ग्रामीणों की भारी संख्या घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही, नवगछिया पुलिस के कई थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार, आरती 30 मई को फॉर्म भरने के लिए कहकर अपने घर से निकली थी। वह दिन के करीब 1:00 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने […]

Noimg

भागलपुर सदर एसडीओ का तबादला, विकास कुमार ने संभाली कमान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) धनंजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह पटना के वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार को भागलपुर का नया सदर एसडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं धनंजय कुमार को खगड़िया सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। धनंजय कुमार के विदाई के अवसर पर सदर अनुमंडल कार्यालय में एक भावुक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। DESK2025

Noimg

गुरुदेव की बहन सदमे में बार-बार हुई बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गुरुदेव मंडल की एनकाउंटर में मौत की खबर सुनकर उसकी बहन मीना देवी अनुमंडल परिसर में रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। महिला पुलिस जवान उसे होश में लाने के लिए उसके चेहरे पर पानी का छींटा मार रही थी। स्थिति बिगड़ने पर एसडीपीओ के अस्पताल पहुंचने के बाद मीना देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर बाद मृतक गुरुदेव मंडल के चारों भाई अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। पोस्टमार्टम के दौरान अनुमंडल अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नवगछिया, खरीक और गोपालपुर थाने की भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। खुद एसडीपीओ भी मौके पर मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस अभिरक्षा में उसके […]

नवगछिया पुलिस नें कुख्यात “फूफा” को मुठभेड़ के दौरान किया ढ़ेर, पुलिस पर भी की थी फायरिंग, 25 हज़ार के इनामी अपराधी नें कर रखा था पुलिस के नाक में दम || GS NEWS.

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : शुक्रवार की रात रंगरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी सनोज कुमार मंडल उर्फ गुरूदेव मंडल उर्फ फूफा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरूदेव मंडल, जो कि 25,000 रुपये का इनामी अपराधी था और कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित था, अपने गिरोह के साथ रंगरा थाना अंतर्गत मुरली चौक के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा […]

नवगछिया व्यवसायी विनय गुप्ता हत्या कांड का दो मुख्य आरोपी मुकेश झा और अनमोल पासवान गिरफ्तार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : दिनांक-04.05.2025 की रात्रि करीब 09:20 बजे नवगछिया थाना अन्तर्गत नवगछिया बाजर के हड़िया पट्टी में स्थानीय किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता को एक अज्ञात नकाबपोश अपराधी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या-145/25 दिनांक-05.05.2025 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड की गंम्भीरता एवं सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के दिशा-निर्देश व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (परि०), थानाध्यक्ष नवगछिया थाना, थाना के अन्य पदाधिकारी एवं डी०आई०यू० टीम को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा 100 से अधिक CCTV फूटेज का निरंतर […]

नवगछिया के भवानीपुर में हुई गोलीबारी, दो युवकों की मौत, स्थिति तनावपूर्ण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार रात एक आपसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। मिली जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के काली मंदिर के पास देर रात दो युवक, सोनू कुमार उर्फ शुभम झा और करण पोद्दार, आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों के बीच पहले गाली-गालौज और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। गोली करण पोद्दार को सीने और सिर में लगी, जबकि शुभम झा को भी सीने में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप […]