Category Archives: आपसी विवाद

Noimg

मामूली विवाद में सगे भाई ने भाई को पीटा, नौ लोगों ने मिलकर घर में घुसकर की मारपीट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्दौरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां सगे भाई ने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बीती रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार शाह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार शाह अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनके दोनों बड़े भाई सुनील शाह और रंजीत शाह ने अपनी मां के साथ मिलकर पैतृक संपत्ति को बेच दिया। […]

Noimg

हॉलीवुड में बजा गोसाईं गाँव के लाल का डंका: अमिताभ पराशर को मिला प्रतिष्ठित “ग्रेसी अवार्ड ||GS NEWS

DESK20250

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर फुले नहीं समा रहें रहे गांव के लोग नवगछिया के गोसाईं गाँव के लाल अमिताभ पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री The Midwife’s Confession के लिए उन्हें हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Gracie Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “श्रेष्ठ फिल्म (डॉक्यूमेंट्री)” श्रेणी में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोसाईं गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार के सदस्यों सहित गाँव और समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई संदेश भेजे हैं। भागलपुर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। भारत में पहले […]

Noimg

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को रोहित शर्मा व भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए: भाजपा मुख्य प्रवक्ता || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए थे, तब उनका अहंकार साफ झलक रहा था लेकिन अब रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीता कर अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दे दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नैतिकता के आधार पर रोहित शर्मा, भारतीय टीम और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही गलत बयान देने वाले कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद पर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे बयानों पर रोक लगाई जाए। DESK 101

Noimg

पत्नी से हुआ झगड़ा, डेढ़ साल के मासूम पर निकाला गुस्सा, लोहे की रॉड से पेट फाड़ दिया, पिता फरार,मामला नवगछिया के इस गाँव का ||GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे पर निकाला और उसे लोहे की रॉड से मारा, जिससे बच्चे का पेट फट गया और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना का विवरणजानकारी के अनुसार, रुदल मंडल और उसकी पत्नी काजल कुमारी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। काजल अपनी मां के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए 18 फरवरी को मायके जाना चाहती थी, लेकिन रुदल उसे रोक रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से […]

Noimg

मुख्यमंत्री का बहादुरपुर में परचारी की बहाली को लेकर अभ्यार्थियों ने किया विरोध || GS NEWS

DESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सबौर के बहादुरपुर में प्रचारी की बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन लोगों की बहाली नहीं हुई है। जिसको लेकर सरकार से बहाली करने की मांग कर रहे हैं। वही उसको लेकर विधायक, सांसद सभी जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सरकार के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।वही आज प्रगतियात्रा के दौरान प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को अपनी मांग को लिख कर दिया और मुख्यमंत्री से गुहार लगा उन लोगों की बहाली निकालने की मांग की है। DESK 101

Noimg

पति गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ाया, पत्नी ने किया हंगामा, पटना में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

DESK 1010

पटना। कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया। होटल के कमरे से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि, पति के साथ मौजूद लड़की मौके से फरार हो गई। 2019 में की थी लव मैरिज, अब चल रहा विवादमहिला के भाई पंकज के अनुसार, 2019 में उसकी बहन ने मुंगेर निवासी राजन कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के दो साल बाद से ही राजन पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगा। […]

Noimg

शादी नहीं होने से नाराज युवती ने लगाई फांसी: पिता बोले- दो बार प्रेमी के साथ भागी थी, आठ दिन पहले नेपाल से लौटी || GS NEWS

DESK 1010

बिहार में 20 वर्षीय रोबिना खातून ने प्रेमी से शादी न होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। दो बार घर से भाग चुकी थी युवती मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि पढ़ाई के दौरान रोबिना का एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। वह शादी करने की जिद में दो बार घर से भाग चुकी थी। आठ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। प्रेमी से शादी की जिद परिजनों ने रोबिना को दूसरी जगह शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी […]

Noimg

बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता अरुण यादव की ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। अरुण यादव, जो झारखंड के साहिबगंज जिले के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल के पुत्र देवाशीष कुमार ने बताया कि उनके दादाजी का देहांत हो गया था, जिसका निमंत्रण देने उनके पिता अपनी बहन के ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और अन्य चीजों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। देवाशीष ने यह भी बताया कि उनकी बहन की शादी 2019 में बलुआचक के खरौनी गांव के अमरेश यादव से हुई थी। […]