Category Archives: कदवा

Noimg

कदवा थाना पुलिस ने 200 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । कदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा निवासी संतोष कुमार एवं मधेपुरा जिले के फुलौत निवासी मंटू सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेपुरा जिले से एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में गांजा लोड कर बाबा बिसुराउत सेतु पहुंच पथ के रास्ते नवगछिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू कराया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ […]

Noimg

शराब के नशे में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।कदवा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 119/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त अरविंद सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह, पिता छंगुरी सिंह, कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Chanchal […]

भागलपुर में होमगार्ड जवान से 92 हजार रुपये की ठगीबिजली मीटर अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने खाली किए दो बैंक खाते ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला एक होमगार्ड जवान से 92 हजार रुपये की ठगी का सामने आया है। अपराधियों ने बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल को हैक कर लिया और जवान के दो बैंक खातों से सारे पैसे उड़ा दिए। घटना को लेकर पीड़ित जवान के पुत्र नितेश कुमार ने भागलपुर साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर निवासी एवं संयुक्त भवन में तैनात होमगार्ड जवान विनोद कुमार यादव ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए उन्होंने बड़ी मेहनत […]

बरात में डीजे वाहन से 12 वर्षीय किशोर घायल, मायागंज अस्पताल रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में एक शादी समारोह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात में शामिल डीजे वाहन के चक्के के संपर्क में आकर एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान आशू कुमार के रूप में हुई है, जो बबलू महतो का पुत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशू बारात में डीजे की धुन पर नाचते लोगों को नजदीक से देख रहा था। तभी अचानक डीजे वाहन आगे बढ़ा और उसका चक्का आंशिक रूप से बच्चे के कमर और पैर पर पास आ गया । हादसे के बाद आशू ज़मीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया […]

Noimg

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री भागलपुर में दिखे एक्शन मोड में, लापरवाही बरतने के आरोप में कई अधिकारियों का वेतन रुका ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर, जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ का मुद्दा छाया रहा, जहां मंत्री ने कई अधिकारियों की लापरवाही पकड़ी। इसके बाद उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के जेई सहित कई पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया, साथ ही जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से बाढ़ नियंत्रण में लापरवाही को लेकर शोकाज़ नोटिस जारी किया है। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं […]

महादलित के साथ मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 13 मई 2024 को कदवा थाना क्षेत्र के बेलसंडी निवासी वादी श्रवण मंडल पिता घोको ऋषिदेव के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया की दिनाँक 12 मई 2024 को बनारसी मंडल के बासा के पास बांस टटिया से घेरने का काम तीन चार मजदूर बीरेंद्र कुमार का कर रहे थे। बिपिन कुमार पिता किशोर कुमार भारती के द्वारा जाती सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए इन्हें एवं छंगूरी ऋषिदेव को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर एससी/एसटी थाना कांड संख्या 11/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। वही कांड अनुसंधान के क्रम में 30 जुलाई को कांड के प्राथमिकी अभियूक्त कदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी विपिन कुमार पिता किशोर कुमार भारती को […]