July 27, 2025
सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]