Category Archives: गंगा

Noimg

गंगा का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन अलर्ट पर; संवेदनशील इलाकों में निगरानी टीमें तैनात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि नदी किनारे स्थित संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। तटबंध, बांध और कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुल्तानगंज, राघोपुर, इस्माईलपुर, बिंदटोली और बुद्धुचक क्षेत्रों में बनाए गए स्पर (बचाव संरचनाओं) पर इंजीनियरों की टीमें 24 घंटे तैनात हैं और फ्लड फाइटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जैसे ही जलस्तर खतरे के निशान को पार करेगा, वैसे ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें, साथ ही सरकारी नावों को सक्रिय कर दिया जाएगा। नेपाल की नदियों और […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, प्रशासन और आपदा विभाग अलर्ट मोड पर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात को देखते हुए आपदा विभाग ने सभी गंगा घाटों पर 24 घंटे के लिए आपदा मित्रों की तैनाती कर दी है। प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल और जरूरी संसाधनों को तैयार रखा गया है। गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और आपदा विभाग की टीम जलस्तर की पल-पल की निगरानी कर रही है। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति को देखते हुए […]

Noimg

गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो किशोर, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट पर सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायणपुर पछियारी टोला निवासी 15 वर्षीय मो. दिलशाद पिता मो. निसार और मधेपुरा जिला के फुलौत थाना अंतर्गत निवासी 10 वर्षीय मो. अरमान पिता मो. कुर्शीद के रूप में हुई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1 बजे दोनों किशोर स्नान करने मधुरापुर जहाज घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे घाट से कुछ ही दूरी पर उस स्थान पर चले गए, जहां पूर्व में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बालू निकालने के कारण लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। दोनों किशोर तैरना […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ स्थित उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर (सुल्तानगंज) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ ने गंगा में स्नान किया और अपने पवित्र कर्तव्यों का पालन करते हुए बाबा भोलेनाथ और मईया पार्वती को गंगा जल अर्पित किया। इस अवसर पर भक्तों ने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और पुण्य की कामना की अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने इस विशेष दिन की तैयारी की, जिसमें शिव विवाह और शिव बारात की झांकी सजाई जा रही है। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने गंगा घाट, मंदिर […]

Noimg

माघी पूर्णिमा के दिन बांका की एक वृद्ध महिला सुल्तानगंज गंगा घाट से लापता || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगा घाट से एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला के पुत्र पप्पू यादव ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन उनकी माँ, निमंती देवी (55 वर्ष), जो जनकपुर गांव, जिला बांका की निवासी हैं, गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ गंगा घाट पर आई थीं, लेकिन घर लौटने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद, पप्पू यादव के भैगना पिंटू कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 101

Noimg

पवित्र माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में अमृत स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगाई। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल लेकर पूजा पाठ किया और अपने परिवार एवं देश की सुख-शांति और मंगलकामनाओं की कामना की। इस अवसर पर बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, पिपली धाम घाट, मुसहरी घाट, और बटेश्वर घाट समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ की प्राप्ति कर रहे थे। हालांकि, […]

Noimg

माघी पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ धाम में लगा कुंभ के जैसे मेला ||GS NEWS

DESK 1010

हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से अजगैबीनाथ धाम हुए गुंजायमान माघी पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों शिव भक्तों ने लगाई डुबकी माघी पूर्णिमा के दिन लगा कुंभ के जैसे मेला, हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से अजगैबीनाथ धाम हुए गुंजायमान भागलपुर: सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों शिव भक्तों ने डुबकी लगाई। यह दिन खास रूप से धार्मिक महत्व रखता है, और बिहार, झारखंड सहित कई अन्य राज्यों से शिव भक्त अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचे। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती को गंगा जल अर्पित किया और जीवन में सुख-शांति की कामना की। अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा के […]

Noimg

गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: मौनी अमावस्या के दिन भागलपुर के गंगा धाटौ सहित सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी । पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों से श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम पहुंच कर पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाया । इसके बाद, भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कई श्रद्धालु पैदल देवघर के लिए भी रवाना हो रहे थे । अजगैवीनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की गई थी एवं SDRF के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी तैनात किया गया था , ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। बाईट – रूपेश कुमार, श्रद्धालु: “हम यहां आकर बहुत ही श्रद्धा से गंगा में स्नान कर रहे […]

Noimg

भंगाबांध में किसान के पोखर में जहर देकर लाखों की मछली का नुकसान ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत स्थित भंगाबांध के पास एक किसान के पोखर में जहर देकर लाखों रुपये की मछली को मारा गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिरहट्टी गांव के किसान नागेश्वर यादव ने बताया कि 12 जनवरी 2025 की रात उनके पोखर में जहर डाल दिया गया, जिससे लगभग दो लाख रुपये की मछली मर गई। नागेश्वर यादव ने सुल्तानगंज थाने में लिखित आवेदन देकर अपने भतीजों बुलाकी यादव, अदालत यादव और उनके सहयोगियों धर्मेंद्र महतो, राजकपूर महतो, दिलखुश महतो, संतोष महतो और रंजीत महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने यह भी कहा कि इससे पहले भी आरोपियों ने उनके पोखर से हजारों रुपये की मछली चोरी की थी, […]

Noimg

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में मकर संक्रांति का पर्व पूरे श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगा के पवित्र घाटों पर श्रद्धालु सुबह-सुबह स्नान करने पहुंचे। घाटों पर लोगों ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि, कड़ाके की ठंड के कारण इस बार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। फिर भी आस्था के इस पर्व पर लोग बड़ी संख्या में गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है। घाटों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। एक श्रद्धालु प्रियंका कृष्णा ने कहा, “मकर संक्रांति का […]