July 9, 2024
जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल; सभी को किया रेफर || GS NEWS
AMBAभागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी, चाकू, भाले और तलवारों से हमला किया, जिसमें एक पक्ष से शिक्षक मो. जुनैद सहित पांच लोग और दूसरे पक्ष से मो. फिरदोस सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस विवाद का कारण सवा बीघे जमीन का था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष उक्त […]