Category Archives: नवगछिया

नवगछिया: भाजपा नेताओ ने कहारपुर के कटाव पीड़ितों की सुनी समस्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत हरिओ पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं कहारपुर में हो रहे कोसी नदी के कटाव को झेल रहे पीड़ितों से भाजपा नेता मिले एवं उनकी समस्याओं को सुना. कटाव की स्थिति एवं कटाव से होने वाली परेशानी को देखने पहुचें भाजपा नेताओं को स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने कोसी नदी के हो रहे कटाव को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की ताकि शेष बचे लोगो का घर कटने से बचाया जा सके. इसके अलावा स्थानीय लोगो ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने, सरकार द्वारा मकान सह बगीचों के कटाव से हुए नुकसान से भरपाई कराने की मांग की।. इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री […]

नारायणपुर: मधुरापुर बाजार में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जीवन पोद्दार के घर से काली मंन्दिर तक चार लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण भाजपा नेता सह उपमुखिया पंकज पोद्दार वार्ड क्रियान्वयन समिति के द्वारा पुर्व की पीसीसी पर एक इंच के लगभग ढलाई करवाया जा रहा था. जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर जमकर बवाल काटा और कार्य कर रहे एजेंसी के संवेदक की लाइसेंस रद्द करने की मॉग की.ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बिल्कुल घटिया बन रहा है.यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं. समाज हित की बात नहीं कर रहे हैं सरकार का […]

ढोलबज्जा में 10 लोगों ने कोरोना को हराया, तीन मिले पॉजिटिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, शनिवार को जांच शिविर लगाकर 156 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं ढोलबज्जा में बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की भी एक बड़ी खबर सामने आई है. ढोलबज्जा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार व सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया कि- शनिवार को ढोलबज्जा के 10 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है. जो पहले पॉजिटिव पाए जाने पर होम क्वारेंटिन में थे. जांच शिविर में नवगछिया अस्पताल के मैनेजर डॉ० ओम कुमार, विजय कुमार, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद जमशेद आलम व सुमित कुमार के साथ डब्ल्यूएचओ मिथिलेश कुमार व एएनएम सोल्टी जायसवाल मदद कर रहे थे. Barun Kumar Babul

खरीक: जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक : गोटख़रीक पंचायत के अम्भो मध्य विद्यालय अम्भो परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बूथ कमेटी की समीक्षा सह जनसंवाद कार्यक्रम में राजद बूथ कमिटी की समीक्षा की गयी.राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मौजूद ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग राष्ट्रीय जनता दल का सरकार बनाये. आप का बेटा बुलो मंडल वादा करता है कोई भी समस्या नहीं रहेगा.चारो तरफ विकास ही विकास होगा.सरकार नहीं रहने के कारण विकास कार्य में दिक्कत हुई है.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव एवं संचालन आजाद अंसारी ने किया.मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान,वरिष्ठ नेता नंदू यादव,मनोज यादव,नीरज […]

गोपालपुर: बाढ के कारण ग्रामीण हो रहे परेशान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – गंगा नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. निचले इलाकों व खेतों में बाढ का पानी होने के कारण पशु पालकों के समक्ष पशु चारे का संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीण तटबंधों व सडकों के किनारे रहने को विवश हैं. हालाँकि पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि होने की सूचना जल संसाधन विभाग से मिली है. फिलहाल गंगा नदी खतरे के निशान से पचास सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.बताते चलें कि इस वर्ष इस्माइलपुर -बिंद टोली में बाढ व कटाव रोकने हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग चालीस करोड रुपये […]

नवगछिया में लॉकडाउन का नहीं हो रहा है पालन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – प्रशासन द्वारा तय किए गए लॉकडाउन का नवगछिया में पालन नहीं हो रहा है. कई दिनों तक लॉकडाउन का पालन नहीं होने के बाद शनिवार को पुलिस की एक टीम ने नवगछिया बाजार में फ्लैग मार्च किया था तो दुकान है शाम 6:00 बजे तक बंद हो गई थी. लेकिन रविवार को स्थिति जस की तस हो गई. लोग देर शाम तक अपनी दुकानों में जमे थे और नवगछिया बाजार में बड़े पैमाने पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी. सबसे हैरतअंगेज बात यह है कि प्रशासनिक स्तर से मॉल को बंद रखने का निर्देश देने के बाद भी नवगछिया के तीन मॉल रविवार को भी खुले देखे गए. मालूम हो कि नवगछिया में लगातार कोरोना की संख्या […]