Category Archives: नाथनगर

Noimg

नाथनगर में आपदा प्रबंधन विशेष प्रशिक्षण शुरू, 131 महिला गृह रक्षक सीख रहीं राहत-बचाव की तकनीकें ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की ओर से आपदा प्रबंधन विषयक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण बालिका उच्च विद्यालय, अल्पसंख्यक छात्रावास परिसर में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में सहरसा और मुजफ्फरपुर जिले से आई 131 महिला गृह रक्षक प्रतिभाग कर रही हैं। चार दिवसीय यह विशेष प्रशिक्षण 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षण क्लासरूम और ग्राउंड—दोनों स्तरों पर दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षक बाढ़, भूकंप, अगलगी जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, बचाव तकनीकों और राहत कार्य की बारीकियों को विस्तार से […]

नाथनगर से विधायक बने मिथुन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पद खाली ||GS NEWS

DESK20250

23 सदस्य फिर से टुनटुन साह को कुर्सी देने के पक्ष में भागलपुर जिला परिषद में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष रहे मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद स्वतः रिक्त हो गया है। इसी कारण जिला परिषद के भीतर नए अध्यक्ष के चयन को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और सदस्य खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ ही समय पहले जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद मिथुन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परंतु अब मिथुन कुमार के विधायक बनने के […]

नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, साहिबगंज जाने निकले थे अरुण कुमार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 51 वर्षीय अरुण कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार साहिबगंज जाने के लिए अपने घर से निकले थे और ट्रेन पकड़ने के लिए नाथनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में वे अचानक फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरुण कुमार को नाथनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल […]

नाथनगर में अखिलेश यादव की जनसभा, बोले — “बदलाव अब जरूरी है” ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सेक जियाउल हक के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। नाथनगर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित इस जनसभा में अखिलेश यादव के आगमन से माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं मंच पर राजद और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में […]

भागलपुर, नाथनगर और सुल्तानगंज के सेक्टर पदाधिकारियों को डीएम ने दी ब्रीफिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में सोमवार को भागलपुर के टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने 156-भागलपुर, 157-सुल्तानगंज और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी। डीएम डॉ. चौधरी ने सेक्टर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना उनका दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अभी से सक्रिय होकर स्थिति पर नजर रखें और ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासनिक रूप से कड़ी निगरानी […]

Noimg

नाथनगर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, नशा, हथियार और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ||GSNEWS

DESK 1100

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर ओपी अंतर्गत मनसर गांव में पुलिस ने ब्राउन शुगर और अवैध हथियार के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में पुलिस ने 234 ग्राम ब्राउन शुगर, दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चार लाख रुपये से अधिक नकद तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों – मिथिलेश यादव, विशाल कुमार और हिटलर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव अपने बेटे के साथ मिलकर लंबे समय से ब्राउन शुगर और हथियारों की अवैध तस्करी कर रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय तस्करी में भी संलिप्त हो सकता है। नाथनगर […]

भवानीपुर में पारिवारिक जमीन विवाद: भाई-भाभी पर जालसाजी का आरोप, केस दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

जमीन और घर बेचने, बेदखल करने का आरोप; पुलिस कर रही जांच नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चकरामी गांव निवासी स्व. दयानंद मालाकार के पुत्र सुजीत कुमार मालाकार ने अपने भाई दीपक कुमार मालाकार और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने जालसाजी कर पुश्तैनी जमीन और मकान बेच डाला और उन्हें उनके हिस्से से बेदखल करने की कोशिश की। वादी सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन उनकी दादी स्व. कौशल्या देवी के नाम पर दर्ज है और अभी तक परिवार के चारों भाइयों के बीच कोई लिखित बंटवारा नहीं हुआ है। सभी सदस्य अपने-अपने मकानों में रह रहे थे, लेकिन […]