Category Archives: नारायणपुर

नवोदय के निपुण और रेहान बने जिला टॉपर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित ऑनलाइन विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा से अष्टम के छात्र निपुण और कक्षा दशम के रेहान सिंह ने जिला टॉप किया.प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि नवोदय के छात्रों में अवसर को परिणाम में बदलने का हुनर है. छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने बधाई दिया. वहीं शिक्षक अभिमन्यु कुमार एवं आशुतोष दुबे के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती मनाई गई गणित शिक्षक ने बताया जीवन एक गणित का समीकरण है अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपको यह जानना होगा कि नकारात्मक को सकारात्मक में कैसे बदला जाए. DESK 04

Noimg

गणितज्ञ रामानुज की जयंती पर शिशू मंदिर में लगा गणित एवं विज्ञान मेला आयोजित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर बलाहा में गुरुवार को गणितज्ञ रामानुज की जयंती पर प्राचार्य शिवशंकर सिन्हा के नेतृत्व में भैया एवं बहनों ने गणित एवं विज्ञान मेला आयोजित की गई.कार्यक्रम में बताया गया की वैज्ञानिक परिचय से साक्षात्कार करवाने वाले महान विद्वान गणितज्ञ रामानुजम जयंती के अवसर पर भैया एवं बहनों द्वारा 42 समूह बनाए गए प्रत्येक समूह में तीन भैया बहन अपने प्रदर्श के साथ सम्मिलित हुए थे।भैया बहनों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्श प्रस्तुत किए गए । जिसका मुख्य उद्देश्य भैया बहनों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० पर आधारित मानसिक विकास, सामाजिक विकास,नैतिक विकास तथा मौखिक विकास के साथ-साथ भैया बहनों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित था। विद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति […]

ऑन लाईन प्रतियोगिता में नवोदय के रेहान व निपूण बने जिला टॉपर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से आयोजित ऑनलाइन विज्ञान मंथन परीक्षा 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर के अष्टम के छात्र निपुण एवं कक्षा दशम के रेहान ने प्रतियोगिता में जिला टॉपर बने। आश्य की जानकारी देते हुए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल विज्ञान शिक्षकों के साथ ही साथ छात्रों को बधाई का पात्र बताया।उन्होंने कहा नवोदय के छात्रों में अवसर को परिणाम में बदलने का हुनर होता है। छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी ने बधाई दी है।साथ ही विद्यालय परिसर में गुरुवार को शिक्षक अभिमन्यु कुमार एवं आशुतोष दुबे के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती मनाई गई । विद्यालय की ओर […]

Noimg

प्लास्टिक सीट के नीचे पूस की रात बिता रहे अग्निपीड़ित परिवार || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में अग्नीपीड़ीत परिवार प्लास्टिक शीट के नीचे पूस की रात बिताने के लिए मजबूर है। मालूम हो की शुक्रवार को अलाव से अचानक आग लगने से दर्जनभर घर समेत कई कीमती समान जलकर राख हो था। अग्निपीड़ित को आपदा पदाधिकारी सह नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार के द्वारा प्रत्येक परिवार के मुखिया को प्लास्टिक सीट,कंबल,सुखा राशन के साथ मुआवजा की राशि दिया गया था। वावजूद पूस की रात में अग्निपीड़ितों को राहत नहीं मिला। पूस की रात में भीषण ठंड से अग्निपीड़ित ठिठुर रहे हैं। एक परिवार में कम से कम चार से पॉच सदस्य है।इसकी सुधि लेने वाला स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद,विधायक,जिलापार्षद बिल्कुल नहीं है। अग्नीपीड़ीत परिवार ने बताया की आग […]

नवोदय की छात्रा जागृती एवं भावना को बिहार सरकार करेगी सम्मानित || GS NEWS

DESK 040

रामानुज टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में नवोदय की छात्रा बनी जिला टॉपर नारायणपुर- बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तारामंडल पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 के तत्वावधान में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च मैथमेटिक्स प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा अष्टम के टॉप 10 में से छह एवं सप्तम के टॉप 10 में दो स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (भागलपुर) के बच्चों ने कब्जा जमाया। कक्षा सप्तम की जागृति राज जिला में प्रथम एवं प्रियांशु कुमार जिला में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा अष्टम की भावना प्रियदर्शी जिला में दुसरा,तूलिका गुप्ता चौथा, नेहा रानी पांचवां,अमर कुमार छठा ,सुदर्शन कुमार सातवां एवं निपुण कुमार दसवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त […]

मिट्टी का खेल बड़ा निराला सरकारी काम में गरबड़झाला || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में मिट्टी का कारोबार बड़ा ही निराला है। इसमें सरकारी योजना का भी गड़बड़झाला है। मनरेगा जैसी सरकारी योजना में भी मिट्टी भराई का काम ट्रैक्टर से होता है।सीधे शब्दों में कह सकते हैं कि सरकार के द्वारा मनरेगा में सीधा निर्देश है कि मनरेगा योजना में मिट्टी भराई का काम मजदुर द्वारा करना है। लेकिन नारायणपुर में मजदुर के बदले जेसीबी और ट्रैक्टर से कार्य होता हैं। सोमवार को अवैध मिट्टी कारोबार का खुलासा उस समय हुआ जब नदी थाना ने कुशहा गॉव के पास से मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया। प्रति ट्रैक्टर मिट्टी एक हजार रूपए तक लिया जाता है। मिट्टी कारोबारी सरकारी दर किसी को नहीं बताता है।निजी दर […]

Noimg

नारायणपुर में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़ || GS NEWS

DESK 040

नदी थाना ने मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी तटबंध के पास अवैध मिट्टी खनन का काम जोरों पर था। जिसका भंडाफोड़ नदी थाना ने सोमवार को किया। बताया गया की अवैध तरीके से मिट्टी की ढुलाई करके जरूरतमंद लोगों से मनमाने रूपए वसूल रहे है।मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक माईनिंग,पुलिस की तोड़कर के साथ मिट्टी की कीमत ट्रैक्टर मालिक ही तय करते हैं।वह मिट्टी कहां से ले जा रहा है कहां तक पहुंचाएगा दूरी के अनुसार मनमाना कीमत लोगों से वसूला जा रहा है। जिस व्यक्ति से ट्रैक्टर मालिक मिट्टी ढुलाई का रुपया लेता है उस व्यक्ति को यह पता नहीं कि मिट्टी कहां से […]

सफलता जीविका संकुल में गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – सफलता जीविका संकुल में सोमवार को जीविका की और से गोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीविका डीपीएम सुनील मल्ल क्रेन थे। संबोधन में कहा गया की जीविका गरीब परिवार की आय में बढ़ावा करने के लिए एवं उसके बच्चे को रोजगार के क्षेत्र में प्रशिक्षित करके योग्यतानुसार रोजगार दिया जाता है। गोष्ठी में उपस्थित सभी रोजगार पाने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया जिन्होंने जीविका के माध्यम से रोजगार पाया है। गोष्ठी में नारायणपुर जीविका बीपीएम बी एन विहंगम, जिला जॉब्स मैनेजर मुमताज रहमानी,एलएचएस पूजा कुमारी, सीसी रामदेव सुमन, नीतीश कुमार, अजय कुमार शर्मा,जीआरपी धर्मेंद्र कुमार शर्मा,सीएफ निशा,आरती, सचिन,बबीता कोषाध्यक्ष मरजीना, केएमडीके सोनी कुमारी,इंजमाम अली समेत अन्य मौजूद थे। DESK 04

पूस की रात अग्निपीड़ितों के लिए हो रही महंगी साबित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बैकठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में शुक्रवार को आग लगने से दर्जनभर घर समेत अन्य समान जल गया था। प्रशासनिक स्तर से सूखा राशन, प्लास्टिक शीट और मुआवजा की राशि अग्नीपीड़ीत परिवार को दिया गया है। परंतु सरकारी तंत्र इतना मजबूत नहीं है कि इस पूस की रात में भी ठंड का सामना करने क़े लिए कोई व्यवस्था किया जाए। अग्निपीड़ितों के लिए इस समय मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यास पूस की रात सही बात हो रहा है क्योंकि हल्कू भी पूस की रात में ठिठुर रहा था। वही हाल अग्निपीड़ितों का भी हो रहा है। आग लगी वरीय अधिकारी और क्षेत्र के सांसद,विधायक एमएलसी को भी पता है लेकिन किसी ने भी इस अग्निपीड़ितों […]