Category Archives: नारायणपुर

पूस की रात अग्निपीड़ितों के लिए हो रही महंगी साबित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बैकठपुर दुधैला पंचायत के गोपालपुर गॉव में शुक्रवार को आग लगने से दर्जनभर घर समेत अन्य समान जल गया था। प्रशासनिक स्तर से सूखा राशन, प्लास्टिक शीट और मुआवजा की राशि अग्नीपीड़ीत परिवार को दिया गया है। परंतु सरकारी तंत्र इतना मजबूत नहीं है कि इस पूस की रात में भी ठंड का सामना करने क़े लिए कोई व्यवस्था किया जाए। अग्निपीड़ितों के लिए इस समय मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यास पूस की रात सही बात हो रहा है क्योंकि हल्कू भी पूस की रात में ठिठुर रहा था। वही हाल अग्निपीड़ितों का भी हो रहा है। आग लगी वरीय अधिकारी और क्षेत्र के सांसद,विधायक एमएलसी को भी पता है लेकिन किसी ने भी इस अग्निपीड़ितों […]

प्रखंड मुख्यालय के आधार कार्ड सेंटर में अवैध वसूली || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर पर सरकार के द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। लेकिन आधार कर्मी के द्वारा नया आधार कार्ड बनाने में सौ सौ रूपये अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ जब चौहद्दी गांव के गुदाय यादव और शिरोमणि देवी अपने दो पुत्र अंकित कुमार और सुकेश कुमार का नया आधार कार्ड बनाने के लिए आधार केंद्र पहुंचे थे। हद तो तब हो गई अंकित कुमार का दाहिना पैर टूटा था। उसके पिता ने साइकिल पर बैठा कर उसे आधार कार्ड सेंटर लाया था लेकिन आधार कर्मी की मानवता शर्मशार थी दोनों बच्चे के आधार कार्ड बनाने के लिए […]

गंगा ने उगली बालू , तो किसान करने लगे लत्तीदार खेती || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गंगा किनारे बाढ़ आने पर गंगा ने बालू उगली तो किसान गोपाल मंडल ने चौदह बीघा में लत्तीदार सब्जी का बीज लगाया. देखते ही देखते अन्य किसानों ने भी भागलपुर, पटना और अन्य इलाकों से बीज लाकर लगभग साठ बीघा में लत्तीदार सब्जियों की खेती शुरू कर दिया. किसान तरबूज, ककड़ी ,कद्दू ,खीरा ,कदीमा , बखारी(बतिया) और झींगा की खेती कर रहे हैं. इस खेती से दर्जनों किसान परिवार जुड़े हैं. किसान गोपाल मंडल बताते हैं कि बालू देखकर प्रयास किया हूं खेती अच्छी हुई तो आय बढ़ेंगे. चौहद्दी निवासी किसान कोकाय मंडल ने कहा कि गंगा के इस पार में पहली बार इस तरह का खेती किया जा रहा है.चंद्रशेखर मंडल ने […]

Noimg

एक ही विद्यालय का दो दो माननीयों ने किया उद्घाटन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नगरपारा उत्तर पंचायत के जयप्रकाश प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर का लोकार्पण विधायक ई.शैलेंद्र ने फीता काट कर किया. इस दौरान अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक और सांसद ने अपने कार्यकाल में योजना को पूरा नहीं किया. पूछे जाने पर पिछले दिनों पूर्व सांसद द्वारा उद्घाटन हुआ पुनः उद्घाटन क्यों ? कहा कि यह उद्घाटन नहीं उपस्थिति है. बाउंड्री और शौचालय निर्माण होने पर भव्य आयोजन होगा. वहीं कृष्ण मंदिर के समीप मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निर्मित विवाह भवन का उद्घाटन मुखिया संजीव कुमार गुड्डू और संजय शर्मा ने नारियल फोड़ कर किया . मौके पर राजेन्द्र यादव, विजय सिंह कुशवाहा,शशिभूषण यादव, कुमार गौरव , रणविजय यादव, भाजयुमो के रूपेश रूप समेत अन्य गणमान्य […]

Noimg

सिलिंडर ब्लास्ट में चालक मंटू के परिजन मुआवजे की मांग|| GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पास मंगलवार की देर रात्रि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद चालक मंटू यादव की दर्दनाक मौत पर उनके परिजनों ने बताया की घटना को लेकर भागलपुर जिलापदाधिकारी,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,नवगछिया एसपी एवं भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर मामले का निष्पक्ष जांच हो और जीविका के लिए मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी की मॉग की जाएगी।मृतक चालक मंटु यादव के भाई उत्तम कुमार ने बताया की यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो श्राद्ध कर्म समाप्त होने पर हक और अधिकार के लिए परिवार के लोगों के साथ संघर्ष पर उतर जाएंगे।। DESK 04

नारायणपुर में किसानों को यूरिया की किल्लत के बीच कालाबाजारी का कहर, विभाग बेखबर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी जमकर हो रही है लेकिन इससे विभाग बेखबर है। किसानों को कृर्षि के लिए यूरिया आवश्यक है। दुकानदार कालाबाजारी कर रहे है। हैरानी है की क़ृषि विभाग को किल्लत की जानकरी नहीं है। परन्तु कालाबाजारी की नहीं। किसान अर्जुन यादव, मुरारी यादव, मनीष यादव,रंजीत यादव,रंधीर यादव, योगेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी दर पर यूरिया नहीं मिल रहा है। लेकिन दुकान में पांच सौ रूपये प्रति बोरी यूरिया मिल रहा है। जिसकी रसीद दुकानदार किसान को मॉगने पर भी नहीं देते हैं। यूरिया देने के बाद दुकानदार कह देता है कि पांच सौ में यूरिया लिया यह किसी को नहीं बता सकते हैं,नहीं तो और आवश्यकता होगी तो यूरिया फिर दोबोरा नहीं […]

Noimg

नारायणपुर एनएच पर गिट्टी लदा ट्रक गड्ढे में पलटा || GS NEWS

DESK 040

ट्रक के अंदर चालक फॅसे किरान की मदद से निकाला बाहर चालक उपचालक जख्मी नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे गोड्डा से बेगूसराय जा रहे गिट्टी लदा ट्रक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। जिससे ट्रक के चालक गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का चालक रामदेव मंडल अंदर फस गया।उपचालक किसी तरह ट्रक से फॉदकर पेट्रोल पंप पहुंच घटना की जानकारी दिए मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व एनएचएआई के किरान को मॅगवाकर चालक को ट्रक के अंदर से शीशा फोड़कर बाहर निकाला गया. और पीएचसी नारायणपुर से एम्बुलेंस से इलाज के लिए चालक एवं […]

Noimg

सिलिंडर लदी ट्रक में आग लगने से चालक के शव के टुकड़े का होगा पोस्टमार्टम || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के भगवान पेट्रोल पंप से सौ मीटर पश्चिम एनएच 31 पर मंगलवार को मध्य रात्रि भारत गैस कंपनी का रसोई गैस सिलेंडर लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रक में आग लगने से सिलिंडर सब ब्लास्ट हुआ जिसमें मुंगेर जिले के शंकरपुर निवासी चालक मंटू यादव की मौत स्टेयरिंग पर हो गई सिलिंडर ब्लास्ट को लेकर ट्रक समेत उसके शव का टुकड़ा इधर-उधर बिखर गए। परिजन शव के टुकड़े लेकर बुधवार से नवगछिया व भागलपुर का चक्कर लगा रहे है।गुरुवार को भी शव के टुकड़े का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि पोस्टमार्टम होने के बाद कैसे प्रमाणित होगा कि मंटू के शरीर का हिस्सा है। […]

सिलिंडर लदी ट्रक में आग लगने से चालक के शव के टुकड़े का होगा पोस्टमार्टम || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के भगवान पेट्रोल पंप से सौ मीटर पश्चिम एनएच 31 पर मंगलवार को मध्य रात्रि भारत गैस कंपनी का रसोई गैस सिलेंडर लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रक में आग लगने से सिलिंडर सब ब्लास्ट हुआ जिसमें मुंगेर जिले के शंकरपुर निवासी चालक मंटू यादव की मौत स्टेयरिंग पर हो गई सिलिंडर ब्लास्ट को लेकर ट्रक समेत उसके शव का टुकड़ा इधर-उधर बिखर गए। परिजन शव के टुकड़े लेकर बुधवार से नवगछिया व भागलपुर का चक्कर लगा रहे है।गुरुवार को भी शव के टुकड़े का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि पोस्टमार्टम होने के बाद कैसे प्रमाणित होगा कि मंटू के शरीर का हिस्सा है। […]

Noimg

नारायणपुर में 450 सिलेंडर लदे ट्रक आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नारायणपुर के भगवान पेट्रोप पंप के पास एनएच 31 पर सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगी और एक के बाद एक 450 सिलेंडरों में ब्लास्ट करने के मामले में घटना का कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. कारणों के संदर्भ में तीन तरह की बात सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि सिलेंडर के लीक रहने और ऐसी स्थिति में सिलेंडरों के आपसी टकराव के बाद भड़की चिंगारी के बाद ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया और चालक को भागने का मौका भी न मिला. जबकि दूसरी बात यह सामने आयी है कि किसी अज्ञात वाहन ने ट्रक में […]