Category Archives: नारायणपुर

Noimg

प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुरालवालों पर गंभीर आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के तेलडीहा गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है, जो परमानंद कुमार की बेटी थी और कुछ समय पूर्व प्रेम विवाह कर ससुराल आई थी। घटना को लेकर मृतका के नाना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि श्राद्धकर्म का भोज खाकर जैसे ही वे घर लौटे, उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि पल्लवी की हत्या कर दी गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पल्लवी मृत पड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि पल्लवी की हत्या उसके पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर गला दबाकर की है। […]

Noimg

नारायणपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 24 लोग घायल, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के बलहा गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। इस मारपीट में करीब 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मस्जिद की छत पर चढ़कर भीड़ पर पत्थर फेंक रहा है, जबकि नीचे दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। लगभग 30 मिनट तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष ताजिया जुलूस निकाल रहा […]

Noimg

नारायणपुर स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

DESK20250

खगड़िया के महेंद्र शर्मा की घटनास्थल पर ही गई जान, शव की हुई शिनाख्त नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम पोल संख्या 81/28/29 के बीच सोमवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 68 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पैकांत निवासी महेंद्र शर्मा, पिता स्वर्गीय गाढ़ो शर्मा के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिहपुर रेल जीआरपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव […]

दस्तारबंदी एवं कौमी एकता महासभा का होगा भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनेगा बिरबन्ना, बलाहा का यह कार्यक्रम नारायणपुर प्रखंड के जामिया इस्लामिया सैयदना अबु-बकर सिद्दीक, बिरबन्ना (बलाहा) में आज 22 जून को संध्या 6 बजे दस्तारबंदी एवं कौमी एकता का भव्य सभा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बिरबन्ना और बलाहा के स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया है। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में इस प्रकार का आयोजन न केवल कौमी एकता की मिसाल है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है। विशेष बात यह है कि इस सभा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग भाग लेंगे और मिलकर एकता का परिचय देंगे। […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में घर में सेंधमारी, नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर । भ्रमरपुर गांव वार्ड संख्या 11 में चोरी की एक घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी सदानंद चौधरी के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी, जेवरात और मोबाइल की चोरी कर ली। घटना को लेकर गृहस्वामिनी सोनी कुमारी ने भवानीपुर थाना में अज्ञात नशे में धुत्त युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर स्मैक और गांजा पीकर मोहल्ले में घूमते हैं। उन्हीं में से किसी ने भेंडीलेटर के रास्ते ईंट तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकद, जेवरात एवं मोबाइल की चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर-नारायणपुर मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। नवगछिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह व्यक्ति सास के श्राद्ध कर्म से घर लौट रहा था। टक्कर लगने के बाद जख्मी की हालत गंभीर हो गई और इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान गांव निवासी उमाकांत सिंह (61) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे अपने ससुराल खगड़िया जिला के पसराहा थाना अंतर्गत कोयला गांव […]

Noimg

25 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात बिट्टु यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस को मिली सफलता नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जब उन्होंने 25 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी बिट्टु यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाजघाट से की गई, जहां भवानीपुर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बिट्टु यादव, जो नारायणपुर निवासी हैं और पिता का नाम नोखेलाल यादव है, हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ नवगछिया, बसनही, पसराहा, भवानीपुर और परबत्ता (मरैया ओपी) थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के संदर्भ में ओमप्रकाश […]

Noimg

बकरीद को लेकर नवगछिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापक पैमाने पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च की शुरुआत नवगछिया थाना परिसर से हुई जो नवगछिया बाजार, मुमताज मोहल्ला, मख्खातकिया, उजानी, मनियामोर होते हुए एनएच 31 पर पहुंचा। इसके बाद यह मार्च परवत्ता थाना क्षेत्र के महद्दतपुर, जमुनिया, ध्रुवगंज, मिरजाफरी, गोपालपुर और पचगछिया समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे बकरीद पर्व को आपसी […]

नारायणपुर में आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा, इलाके में दहशत ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने कहर बरपाया है। मंगलवार को आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चकरामी गांव निवासी रूपेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार को गांव में आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच, भागलपुर भेज दिया। इसके अलावा मनोहरपुर में सार्थक कुमार, रायपुर में उत्तम कुमार, नगरपारा में भोला कुमार, भवानीपुर […]

Noimg

बकरी को कुत्ते ने काटा, इलाज के लिए महिला पहुंच गई मानव अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नारायणपुर गांव की एक वृद्ध महिला मदीना खातून, जो स्वर्गीय अलाउद्दीन की पत्नी हैं, एक बकरी को लेकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गईं। महिला ने बताया कि उसकी बकरी को एक कुत्ते ने काट लिया है, इसलिए वह उसे इंजेक्शन दिलवाने के लिए सीएचसी नारायणपुर आई हैं। महिला की मासूमियत देखकर चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। मदीना खातून बार-बार स्वास्थ्यकर्मियों से बकरी का इलाज करने का आग्रह करती रहीं। जब उन्हें बताया गया कि पशुओं का इलाज पशु अस्पताल में होता है, तो वह मायूस हो गईं और मासूमियत से पशु अस्पताल का पता पूछने लगीं। इस संबंध में पशु […]