Category Archives: पुलिस

Noimg

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत लदे ट्रक में छिपाई गई 1312 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर बायपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक ट्रक संख्या JH 10S 6573 में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर झारखंड से भागलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बायपास थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर इलाके में नाकेबंदी शुरू की। पुलिस की मौजूदगी देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गहन तलाशी ली। ट्रक में ऊपर से लकड़ी का भूसा लदा था, लेकिन भूसा हटाते ही उसके नीचे शराब की बड़ी खेप छिपी […]

Noimg

समकालीन अभियान में भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानाक्षेत्रों से 122 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पिछले दो दिनों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानाक्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 122 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने देर रात तक चलाए गए अभियान में वारंटियों, पेंडिंग मामलों के आरोपितों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। कई ऐसे आरोपित, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे, उन्हें भी इस अभियान के दौरान पकड़ा गया। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से यह […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयाँ: देसी कट्टा के साथ सर्वेश गिरफ्तार, शराब तस्कर मुन्नीलाल साह देसी शराब और मस्केट संग पकड़ा गया ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में की गई, जहाँ पुलिस ने सर्वेश कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वेश अवैध हथियार लेकर गांव में घूम रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और सर्वेश को हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से खतरे के कारण वह अपने पास देसी कट्टा रखता था। दूसरी कार्रवाई सबौर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुन्नीलाल साह अवैध शराब तस्करी में शामिल है। सत्यापन के बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने […]

Noimg

भागलपुर में पुलिस जवानों ने ली विशेष शपथ, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया संकल्प || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस विभाग तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में पुलिस जवानों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के प्रति अधिक संवेदनशील और अनुशासित बनाया जा रहा है। हालांकि प्रशिक्षण पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इस बार दिया गया ओथ (शपथ) और संकल्प जवानों में नई ऊर्जा और कर्तव्यनिष्ठा का संचार कर रहा है। भागलपुर पुलिस लाइन में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई। जवानों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी दबाव या पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन […]

Noimg

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना के समीप विशनपुर जिछो गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर आज 551 कलश के साथ एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधारी पूज्य डॉ. लवी मैत्रेई जी कथा का श्रवण कराएंगी, जिन्हें अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। DESK2025

पुलिसकर्मी के घर में चोरी, सर्विस पिस्टल और अन्य सामान गायब || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर : शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं का एक और मामला सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी भी इस अपराध से अछूते नहीं रहे। औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना में तैनात एसआइ कन्हैया कुमार के घर में चोरी हो गई। चोरी में उनकी सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोलियां, सरकारी और निजी लैपटॉप, आभूषण और शैक्षिक दस्तावेज शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआइ कन्हैया कुमार 2 मार्च को रात्रि गश्ती पर थे। गश्ती के दौरान शौच के लिए अपने किराये के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल और गोलियां गोदरेज लॉकर में बंद की थीं। हालांकि, हड़बड़ी में गश्ती पर वापस जाते समय वह अपनी सर्विस पिस्टल और गोलियां घर में ही छोड़ आए। बाद में जब वह अपने घर […]

Noimg

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर महेश पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित महेशी पंचायत के फील्ड मैदान में बिहार पुलिस पब्लिक सप्ताह दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस और जन प्रतिनिधियों तथा पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्घाटन रिटायर्ड एसआई पंकज शर्मा ने बैट-बॉल खेलकर किया। मैच के दौरान टॉस जीतकर बिहार पुलिस ने पहले बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाये। दूसरे पाली में जन प्रतिनिधियों और पब्लिक की टीम ने 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए और मैच हार गई। इस क्रिकेट मैच का कमेंटेटर की भूमिका मनोरंजन शर्मा ने निभाई। मैच के मंच संचालन का कार्य दैनिक जागरण के रिपोर्टर गुड्डू कुमार और प्रभात खबर के रिपोर्टर डब्लू यादव ने किया। […]

Noimg

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर महेश पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित महेशी पंचायत के फील्ड मैदान में बिहार पुलिस पब्लिक सप्ताह दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस और जन प्रतिनिधियों तथा पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्घाटन रिटायर्ड एसआई पंकज शर्मा ने बैट-बॉल खेलकर किया। मैच के दौरान टॉस जीतकर बिहार पुलिस ने पहले बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाये। दूसरे पाली में जन प्रतिनिधियों और पब्लिक की टीम ने 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए और मैच हार गई। इस क्रिकेट मैच का कमेंटेटर की भूमिका मनोरंजन शर्मा ने निभाई। मैच के मंच संचालन का कार्य दैनिक जागरण के रिपोर्टर गुड्डू कुमार और प्रभात खबर के रिपोर्टर डब्लू यादव ने किया। […]

Noimg

एक वृद्ध की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जुटी जांच में || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिला के पीरपैंती स्थित परशुरामपुर पंचायत के चौखंडी में एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक मुन्नी मंडल का शव घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर अचेत अवस्था में मिला था, जिसे परिजनों ने उठाकर घर लाया। मृतक मुन्नी मंडल की उम्र लगभग 70 वर्ष थी, और वे खेती-बाड़ी के साथ झाड़-फूक का काम भी किया करते थे। उनके चार बेटे और पांच पुत्रियाँ हैं, जिससे उनका परिवार काफी बड़ा था। मृतक के बड़े बेटे ने बगल के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। उनका कहना है, “हमारे पिताजी को बार-बार धमकियाँ दी जाती थीं, और हमने सोचा था कि यह […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में ||GS NEWS

DESK 1010

सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशाला की तलाशी भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं की तलाशी ली जा रही है। होटल में ठहरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी तथा मोबाइल सर्विलांस के जरिए संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । DESK 101