Category Archives: पुलिस

Noimg

फरार वारंटी के घर पर भागलपुर पुलिस ने की कुर्की, सामान जप्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: फरार वारंटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जोगसर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार प्रिंस के घर पर पुलिस ने कुर्की कर सामान जप्त किया। जानकारी के अनुसार, 1994 में वीरेंद्र कुमार प्रिंस के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान प्रिंस की पत्नी ने कहा, “बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस ने हमारे घर पर कुर्की कर दी। हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।” भागलपुर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के तहत घर से कई सामान जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटी के खिलाफ […]

Noimg

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक ।। GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, परि पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया एवं अंचल निरीक्षक बिहपुर एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। इस क्रम में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुये जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिसमें पर्यवेक्षण हेतु लंबित/प्रभार लेने हेतु लंबित कांडों में शीघ्र कार्रवाई करने। लंबित वारंट/कुर्की/ इश्तिहार का शीघ्र निष्पादन करने। बीएनएसएस की धारा-126/135 एवं सीसीए 03 के अंर्तगत नियमित रूप से कार्रवाई करने। बेल का सत्यपान/रद्दीकरण का अद्यतन स्थिति। राजसात का प्रस्ताव। गुंडा/फिरारी/ई-डोसियर की अद्यतन स्थिति। शराब की बरामदगी/विनष्टिकरण एवं हथियार बरामदगी की अद्यतन स्थिति। आई रेड इंट्री की अद्यतन स्थिति। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट प्रतिवेदित/निष्पादन की अद्यतन स्थिति। गंभीर (हत्या/लूट/गृहभेदन/पॉक्सो/रेप एवं एससी-एसटी) […]

Noimg

भागलपुर पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान, रात में संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में रोको टोको अभियान चलाया। इस अभियान में सीआईएटी जवान, मोटरसाइकिल दस्ते और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लिया। रात के समय सड़कों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई और रात में बाहर निकलने के कारणों की जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ भी की गई। हालांकि, इस अभियान के दौरान कोई बरामदगी या गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अभियान से अपराधियों में डर बना रहेगा और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की […]

Noimg

शाहकुंड में सामूहिक दुष्कर्म का सफल उद्वेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में हुई, जहां एक युवक और युवती घूमने गए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने शाहकुंड थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया इस संबंध […]

Noimg

छः दिन बाद चौकीदार का शव बरामद ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर-खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदार गुगली साह का शव लापता होने के छह दिन बाद 12 जनवरी को नदी से बरामद किया गया। शव को भागलपुर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, गुगली साह 6 जनवरी को ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता थे। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने नदी में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने वर्दी देखकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चौकीदार की मौत के कारणों का पता […]

Noimg

जगदीशपुर डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद को दी गई भावभीनी विदाई ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर थाना परिसर में सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी विशाल आनंद के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी, कर्मी और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डीएसपी विशाल आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि जगदीशपुर उनका पहला कार्यक्षेत्र था, जहां उन्हें पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने इस अनुभव को सीखने और खूबसूरत यादें संजोने का अवसर बताया। समारोह का मंच संचालन एसआई रामचंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर नए थाना अध्यक्ष अभय शंकर ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा, दरोगा विकास कुमार, पिंकू कुमारी, सुधीर कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित […]

Noimg

पिछले कई महीनों से बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, पुलिस पर उठे सवाल ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। रामबदन सिंह के घर से गाय-गोरु की चोरी बैजानी राजपूत टोला गांव निवासी रामबदन सिंह के घर के गोहाल से चोर दो गाय और एक गोरु चोरी कर ले गए। इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। रामबदन सिंह ने इस घटना की शिकायत लिखित रूप से बाईपास थाने में दर्ज कराई है । पिछली घटनाएं भी अनसुलझी पिछले महीने बैजानी गांव के रिंकू झा के घर से चोरों ने सुने घर का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये के […]

Noimg

सुल्तानगंज के नये थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने संभाला पदभार ।। GS NEWS

DESK 1010

सुल्तानगंज। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में सोमवार को विवेक कुमार जायसवाल ने नये थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने मिडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता सुल्तानगंज में अपराध पर लगाम लगाना और जनता के हित में कार्य करना होगा। थानाध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि कोई भी जनहित से जुड़ा काम निःसंकोच उनके पास लाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता के साथ मिलकर सुल्तानगंज में अपराधमुक्त वातावरण बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर पैनी नजर रखने की बात […]

Noimg

भागलपुर पुलिस ने किया दो अपहरण कांड का खुलासा, 12 घंटे में बचाए दोनों पीड़ित ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए अपहरण के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र से निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राजीव रंजन शर्मा और औद्योगिक थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय मिक्कू को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पहला मामला: राजीव रंजन का अपहरण बबरगंज थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट राजीव रंजन का अपहरण उस समय हुआ, जब वे बांका के कटोरिया क्षेत्र में एक ग्राहक से मिलने जा रहे थे। अपराधियों ने राजीव रंजन की पत्नी को फोन कर 50,000 रुपये की फिरौती की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनके पति को मार दिया जाएगा। राजीव रंजन […]

Noimg

आरोपी के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस, आरोपी ने थाना में किया आत्मसमर्पण ॥ GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज मोहल्ले में हत्या के आरोपी प्रमोद यादव के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को उस वक्त अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब आरोपी ने बरारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के मामले में प्रमोद यादव पिछले चार वर्षों से फरार था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। कुर्की के दौरान पुलिस और आरोपी के परिवार वालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। महिलाओं ने मांगा मोहलत, पर पुलिस रही सख्त कुर्की के दौरान प्रमोद यादव के परिवार की महिलाएं पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाती रहीं कि उन्हें कुछ […]