Category Archives: बाढ़

नवगछिया में गंगा के जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की कमी, विभिन्न स्परों पर दवाब कायम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की कमी होने के कारण सोमवार की शाम को इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी 31.07 मीटर पर बह रही है.जलस्तर में कमी होने के बावजूद विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब बना हुआ है.जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल सभी स्पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और एहतियातन सभी स्परों पर बालू भरी बोरियों व बालू भरा जिओ बैग व बम्बो रोल रखा गया है. हालाँकि लगातार वर्षा होने के कारण निचले इलाकों में पानी पूरी तरह से फैल गया है.दियारा से पशुपालक अपने माल मवेशियों के साथ ऊँचे स्थानों पर आ गये हैं.कोसी नदी का पानी कलबलिया धार में सुकटिया बाजार के […]

गंगा नदी खतरे के निशान के करीब, इस्माईलपुर पर गहराया बाढ़ का संकट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कई गांव के करीब पहुचा बाढ़ का पानी, संभावित बाढ़ को लेकर घर के सामानों को सुरक्षित करने में जुटे लोग नवगछिया : गंगा नदी के बाढ़ का संकट नवगछिया के दर्जनों गांव पर मंडराने लगा है. गंगा नदी खतरे के निशान को छूने को बेताब हैं. नदी का जल स्तर जहां खतरे के निशान 31.60 मीटर से महज 45 सेंटीमीटर नीचे 31.15 मीटर पर बह रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में नदी के जल स्तर में महज तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है जिससे थोड़ी राहत है. नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण तटवर्ती इलाके के गांव के लोगो मे संभावित बाढ़ का भय व्याप्त हो गया है. बाढ़ कक भय सबसे अधिक […]

नवगछिया के परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बना बांध ध्वस्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

इस्माईलपुर दियरा में तेजी से फैल रहा है नदी का पानी, हजार एकड़ में लगी फसल बर्बाद फोटो भी है नवगछिया : गंगा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती इलाके में बाढ़ संकट मंडराने लगा है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से महज 48 सेंटीमीटर नीचे 31.12 पर बह रही है. नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांध शुक्रवार की देर रात ध्वस्त हो गया है. बांध के ध्वस्त होने के साथ ही गंगा नदी के बाढ़ का पानी इस्माईलपुर प्रखंड के दियारा इलाके में तेजी से फैलने लगा है. बांध के ध्वस्त होने से इस्माईलपुर दियारा में […]

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी दिखा रही रौद्र रूप GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित गोविंदपुर गांव में कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ गांव में कटाव काफी तेज हो गया है। कटाव में गोविंदपुर मध्य विद्यालय का पुराना स्कूल कुछ दिन पहले ही कटाव की भेंट चढ़ चुका है। वही अब ग्रामीण अपना घर द्वार छोड़कर ऊंचे स्थानों के लिए निकल चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है 2019 से ही गांव कट रहा है। जिसकी सूचना प्रशासन और सरकार को है। अधिकारी आते हैं देख कर जाते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण गांव कटाव की भेंट चढ़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है […]

लोकमानपुर में 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, दहशत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रतिनिधि:कोसी नदी में उफान और नेपाल द्वारा अतिरिक्त वाटर डिस्चार्ज होने से खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मानपुर के तकरीबन 200 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोकमानपुर बालू टोला समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने से दहशत हो गया है लोग अपने-अपने घरों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। पिछले इलाके के घरों में तकरीबन 3 फीट से 4 फीट तक पानी प्रवेश कर गया है. लोकमानपुर के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराने की मांग की है बाढ़ का पानी फैलने से पंचायत के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया.लोकमानपुर के बालू टोला […]

नवगछिया के इस्माइलपुर -बिंद टोली में चेतावनी स्तर से 80 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा नदी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर के इस्माइलपुर -बिंद टोली में बुधवार की सुबह गंगा नदी चेतावनी स्तर से 80 सेंटीमीटर नीचे बह रही है.हालाँकि जलस्तर के बढने के रफ्तार में कमी दर्ज की गई हैं स्पर संख्या छह एन स्थित कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में आधा सेंटीमीटर की बढोत्तरी हुई है.जबकि पहले 24 घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि होती है। गंगा नदी का पानी तेजी से दियारा के मैदानी इलाके में फैलने लगा है.जिस कारण दियारा में बासा बनाकर रहने वाले पशुपालक किसान अपने -अपने पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं.डुमरिया चपरघट पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुशील गुप्ता ने बताया कि बाढ के हजारों एकड में लगी मकई की फसल में बाढ […]

चोरहर पुल के समीप हो रहा है भीषण कटाव जेसीबी से तोड़कर हटाया जा रहा है कैंप कार्यालय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक : कोसी नदी में उफान से चोरहर पुल के समीप भीषण कटाव शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत है.लगातार हो रहे कटाव से प्रभावित कैंप कार्यालय को तोड़कर ग्रामीण हटा रहे हैं.कटाव रोकने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से पेड़ की टहानियां और झाड़ फूस को डाटकर कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है.स्थानीय ग्रामीण वेदानंद यादव ने बताया कि कोसी नदी में उफान से पुल के समीप और पुल के दक्षिण दोनों तरफ भीषण कताव शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। अविलंब कटाव निरोधी कार्य कराने की जरूरत है.भवनपुरा मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का दल कटाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं.सोमवार को जेसीबी […]

गोपालपुर में बाढ पूर्व तैयारी पूरी,पाँच स्थानों पर चलेगा सामुदायिक रसोई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – संभावित बाढ में गोपालपुर प्रखंड में पाँच स्थानों पर बाढ पीडितों के लिये सामुदायिक रसोई संचालित करने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है .मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय आजाद नगर तिनटंगा करारी ,मध्य विद्यालय डिमाहा,मध्य विद्यालय तिरासी,सामुदायिक भवन ,दुर्गा मंदिर परिसर सैदपुर व मध्य विद्यालय डुमरिया में सामुदायिक रसोई चलाया जायेगा.सभी सामुदायिक रसोई के लिये अलग -अलग पर्यवेक्षक मनोनीत किये गये हैं तथा तीन पाली में कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। एसबीसी उच्च विद्यालय धरहरी में पशुपालक आपदा राहत शिविर संचालित किया जायेगा.इस शिविर के लिये हिलारियुश हेम्ब्रम प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है.महिपाल राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय तिनटंगा करारी,मध्य विद्यालय आजाद नगर तिनटंगा करारी,जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर ,मध्य विद्यालय डिमाहा,सामुदायिक […]

परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बने बांध पर बढ़ा गंगा नदी का दबाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही इस्माईलपुर प्रखंड के लोगो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से एक मीटर नीचे 30.50 मीटर पर बह रही है. जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद परबत्ता धार के पास इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल एवं ग्रामीणों के सहयोग से बाढ़ का पानी रोकने के लिए बनाए गए बांध पर नदी के पानी का काफी दबाव है. ग्रामीणों सहयोग से बनाए गए बांध के कारण ही इस्माईलपुर का दियारा इलाका बाढ़ से प्रभावित नहीं हुआ है। उक्त बांध के टूटने के साथ ही इस्माईलपुर प्रखंड का पूरा दियारा इलाका बाढ़ की चपेट में आ जाएगा. […]