Category Archives: बिहपुर

बिहपुर में महिला प्रताड़ना मामले में अभियुक्त अंकुश चौधरी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र में महिला प्रताड़ना के एक गंभीर मामले में पुलिस ने अभियुक्त अंकुश चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामला 3 दिसंबर 2025 का है, जब पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उनके पति अंकुश चौधरी द्वारा उन्हें और उनके बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है। शिकायत के आधार पर बिहपुर थाना में कांड संख्या 277/25 दिनांक 03.12.25 के तहत धारा 85/352/115(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड की जांच के दौरान, पुलिस ने 15 दिसंबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त अंकुश चौधरी (पिता-अमरेन्द्र चौधरी, सारा०-अमरपुर, थाना-बिहपुर, जिला-भागलपुर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है। अंकुश चौधरी का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है। उनके खिलाफ पहले […]

Noimg

बिहपुर विधायक ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व रेलक्षेत्र के उत्थान, विकास व यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर के भाजपा विधायक इ शैलेंद्र ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी-कटिहार रेलखंड स्थित थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व रेलक्षेत्र के उत्थान, विकास व यात्री सुविधा को लेकर मांग पत्र सौंपा। विधायक की मांग पर रेलमंत्री ने त्वरित साकारात्मक पहल करने की बात कही। विधायक ने रेलमंत्री को बताया कि व्यापारिक व आर्थिक दृष्टिकोण से थाना बिहपुर एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह क्षेत्र गेहूं, मक्का, केला, लीची, आम समेत सब्जी का बहुत बड़ा उत्पादन क्षेत्र/हब है। यहां के किसानों को अपने उत्पादित सामान को दूसरे जगह भेजने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट व मालगोदाम पर आश्रित होना पड़ता है। जबकि यहां […]

Noimg

बिहपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार मजदूर की मौत ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर चौक के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर गुलचरण शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तेरासी गांव निवासी स्वर्गीय मोहन शर्मा के 45 वर्षीय बेटे गुलचरण शर्मा के रूप में हुई है। उनके बेटे दीपक कुमार ने बताया कि गुलचरण शर्मा बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को ऑटो से घर भेजा और खुद बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। बिहपुर चौक के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे […]

बिहपुर से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने किया शपथ ग्रहण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने आज बिहार विधानसभा में विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता द्वारा प्रदत्त प्रेम और विश्वास को गर्व के साथ-साथ एक गंभीर जिम्मेदारी बताया। शपथ लेते ही विधायक शैलेन्द्र ने अपनी हैट्रिक जीत का श्रेय क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा शक्ति, किसानों और सभी ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शपथ ग्रहण के बाद विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि यह सम्मान उनके “सेवा, सुशासन और विकास” के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उनकी जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास […]

लगातार दूसरी और बिहपुर विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाए जाने की मांग तेज ||GS NEWS

DESK20250

पूरे विस क्षेत्र के जनता और कार्यकर्ताओं में बढ़ी उम्मीद नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार और लगातार दूसरी बार विजयी हुए इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग पूरे क्षेत्र में तेजी से उठ रही है। स्थानीय लोगों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं तक, सभी का कहना है कि इस बार बिहपुर को मंत्री पद के रूप में उसका सम्मान मिलना चाहिए। नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम और जयरामपुर निवासी, साथ ही बिहपुर मंडल भाजपा के पूर्व महामंत्री राजकिशोर सिंह राजेश ने बताया कि क्षेत्र की आम जनता इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाए जाने की जोरदार मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र की छवि एक ईमानदार नेता और कुशल संगठनकर्ता के […]

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में बस चालक की मौत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर दयालपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 10 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बस चालक की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के हरिकचक गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय रमाकांत सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घाट निवासी संतोष सहनी बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक रमाकांत सिंह स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए और […]

नव निर्वाचित विधायक शैलेंद्र ने बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचकर किया कार्यकर्ताओं और जनता का अभिनंदन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक शैलेंद्र शनिवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिरों में माथा टेका और ग्रामीणों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, बिहपुर बाजार जाकर सभी व्यापारियों से भी मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जदयू के नेता सत्यप्रकाश सिंह, कुमार गौरव, गोपाल चौधरी, अजय उर्फ माटो, ज्ञानदेव कुमार, सौरव, लालमोहन, चंद्रकांत चौधरी, सिंटू मंडल और ब्रजेश चौधरी सहित कई सक्रिय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। एनडीए कार्यालय में विधायक शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के आमजन, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति का आभार जताया। इस बार करीब तीस हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान […]

बिहपुर विधानसभा में इ. शैलेंद्र की जीत पर समर्थकों ने मनाया जश्न, मिठाई और गुलाल से माहौल हुआ उत्साहित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा/एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र की जीत की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की पुष्टि होते ही समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इंजीनियर शैलेंद्र नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के संरक्षक भी हैं। शुक्रवार को उनकी जीत के बाद बिहपुर में संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार और अंकित कुमार शर्मा की मौजूदगी में मिठाई बांटी गई और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जश्न में मो. कर्रार खां, संजय गुप्ता, शंकर पोद्दार, आशीष, सत्यम कपूर, अंशु शर्मा और शंकर कुमार पोद्दार सहित […]

बिहपुर विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र की विजय में पुत्री कोमल कृति की अहम भूमिका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्षेत्र की राजनीति में नया संदेश दिया है। उनकी इस प्रभावशाली विजय के साथ उनकी छोटी पुत्री कोमल कृति पूरे अभियान के दौरान केंद्र में रहीं। चुनावी प्रचार में उनकी सक्रिय भूमिका चर्चा का विषय बन गई है। चुनावी दौरे के दौरान कोमल कृति ने सादगी, आत्मीयता और सहज संवाद शैली से लोगों के बीच गहरी पहचान बनाई। गांव-गांव आयोजित सभाओं में उनके भाषणों ने मतदाताओं को प्रभावित किया। उनकी वाणी में आक्रामकता के बजाय संवेदनशीलता और जनसेवा की स्पष्ट झलक थी, जिसने लोगों के मन में सकारात्मक छाप छोड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोमल कृति का प्रभाव सिर्फ […]

बिहपुर विधानसभा से कुमार शैलेंद्र की ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों की राजनीतिक तैयारी ने दिलाया रिकॉर्ड जनसमर्थन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा सीट इस बार बिहार चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही। यहां का मुकाबला केवल एक सामान्य चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि दो दशकों में गढ़े गए जनसंपर्क, राजनीतिक अनुभव और लगातार किए गए क्षेत्रीय कार्यों की परीक्षा थी। इसी परीक्षा में भाजपा प्रत्याशी कुमार शैलेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की और विधानसभा में अपनी मजबूत वापसी दर्ज कराई। बिहपुर विधानसभा को राज्य में राजनीतिक रूप से जटिल माना जाता है। जातीय समीकरण, ग्रामीण–शहरी संतुलन, स्थानीय मुद्दे और दलगत राजनीति यहां हर चुनाव को चुनौतीपूर्ण बनाते हैं। ऐसे क्षेत्र में जनता का भरोसा जीतना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं होता। कुमार शैलेंद्र ने वर्षों की मेहनत, निरंतर […]