Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

माई भारत स्वयंसेवकों के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत स्थित बोरनाहा घाट पर रविवार को माई भारत के स्वयंसेवक रंदीप राजन एवं अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता से गंगा घाट की सफाई कर छठ पूजा के लिए घाट को व्यवस्थित किया गया। स्वयंसेवक रंदीप राजन ने कहा कि इस वर्ष गंगा में देर तक बाढ़ का पानी रहने के कारण घाटों की स्थिति अधिक दयनीय बनी हुई है। दलदल की समस्या बढ़ गई है, जिससे व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से बेहद सावधानी के साथ घाट पर आने और पूजा करने की अपील की। वहीं स्वयंसेवक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि बोरनाहा घाट में सुरक्षा […]

भागलपुर में काली पूजा की धूम, परबत्ती बुढ़िया काली से लेकर मानिकपुर काली मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में काली पूजा को लेकर पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मां काली के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। परबत्ती बुढ़िया काली, जंगली काली, इचाकचक बुढ़िया काली और मानिकपुर बुढ़िया काली मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजाया गया है। मां काली की आराधना के दौरान भजन-कीर्तन और घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महिलाएं और बच्चे नए वस्त्र पहनकर मां काली के चरणों में दीप और पुष्प अर्पित करते नजर आए। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]

विश्व बालिका दिवस पर भागलपुर में ‘बेटी हमारी अभियान जागो हिंदुस्तान’ के तहत शुरू हुई ||GS NEWS

DESK20250

बालिका नुनु योजना, एक साल तक की बच्चियों को मिलेगी मुफ्त ओपीडी सेवा भागलपुर : “विश्व बालिका दिवस के अवसर पर भागलपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने ‘बेटी हमारी अभियान जागो हिंदुस्तान’ के तहत बालिका नुनु योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत जन्म से एक वर्ष तक की सभी बच्चियों को मुफ्त ओपीडी सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने क्लीनिक में किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों के प्रति जनजागरण फैलाना है। उन्होंने कहा कि हर बेटी समाज की शक्ति और देश की प्रगति की आधारशिला है। इसलिए उनके स्वस्थ रहने की जिम्मेदारी पूरे […]

Noimg

सुलेखा हत्याकांड मामले में त्वरित न्याय की मांग को लेकर राजद ने किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया के अंभो में सुलेखा देवी नृशंस हत्या कांड को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खरीक प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। घटना को हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन अभी तक दोषियों को पकड़ने में विफल रहा है। धरना स्थल पर हजारों लोगों ने पहुंचकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। जिला राजद की ओर से इस मामले को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन बीडीओ, खरीक के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव और […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कॉर्पियो वाहन जब्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब एक स्कॉर्पियो वाहन से बरामद की गई, जिसे नवगछिया से खगड़िया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना की टीम ने एनएच-31 स्थित भगवान पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान नवगछिया की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 पीए 3652) को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। […]

Noimg

‘पोषण भी पढ़ाई भी”, के लिए सेविकाओं को मिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड शिल्प भवन में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय ‘पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नारायणपुर पुष्पा कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षक अमृता प्रीतम और रूबी कुमारी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभ आरंभ किया। स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। बताया कि मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी सेविका को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण में लगभग 115 से सेविकाएं शामिल हुए। इसकी निगरानी ऑनलाइन की जा रही है। प्रखंड समन्वयक अमरजीत कुमार ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत 0 से 3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक बाल्य काल और […]

नवगछिया में “महिमा बाबा गणिनाथ की” फिल्म की हुई शूटिंग || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: माँ फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में टी. पी. सागर की प्रस्तुति “महिमा बाबा गणिनाथ” हिन्दी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। साथ ही मुहूर्त निकालकर नवगछिया में इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत भी की गई। यह फिल्म भगवान शंकर के मानस पुत्र बाबा गणिनाथ की महिमा पर आधारित है। फिल्म में सनातन धर्म को बचाने, सत्य मार्ग पर चलने, नारी के सम्मान की रक्षा करने और बाबा गणिनाथ के चमत्कारों को दिखाने पर जोर दिया गया है। बिहार, झारखंड और नेपाल समेत कुल 14 जगहों पर इसकी शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर टी. पी. सागर हैं, जिन्होंने एक बेहतरीन स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसे दर्शक बेहद […]

भमरपुर में मां दुर्गा के दरबार में वासंतिक पर्व होली के अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के बिहपुर स्थित भमरपुर में आज मां दुर्गा के पावन दरबार में संक्रांति के शुभ अवसर पर एक भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर होली के रंगों के साथ शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया, जो सभी समुदायों की एकता और प्रेम का प्रतीक बनकर सामने आया। मां दुर्गा के दरबार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया गया और आयोजन की पूरी व्यवस्था मां दुर्गा के प्रधान पुजारी जी के निर्देशन में की गई। कीर्तन मंडली का स्वागत संवारिया सेठ शंभू गोस्वामी जी द्वारा पुष्प वर्षा, अमृत जल और अंगवस्त्र भेंट करके किया गया। समाज के एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए […]

Noimg

इंद्रधनुष श्री श्याम निशान शोभा यात्रा सह श्री श्याम महोत्सव 9 और 10 मार्च को || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ द्वारा 9 और 10 मार्च को इंद्रधनुष श्री निशान शोभा यात्रा सह श्री श्याम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 9 मार्च को मेहंदी उत्सव का आयोजन होगा, जबकि 10 मार्च को सुबह उद्घाटन समारोह के बाद निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महाप्रसाद, भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, भव्य निशान शोभा यात्रा और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इस महोत्सव के दौरान झारखंड के गोड्डा, नारायणपुर, नवगछिया, सुल्तानगंज, नाथनगर और भागलपुर […]

Noimg

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर पंचायत के सजौर बाजार में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। 5100 की संख्या में महिलाएं और कुमारी कन्याएं कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ सजौर से होकर राधानगर, किशनपुर अमखोरिया, जगन्नाथपुर फतेहपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस कलश यात्रा में साधु महात्माओं के अलावा यज्ञ कमेटी के सदस्य, नवयुवक और जनप्रतिनिधि बैंड बाजा, चार पहिया वाहन और 51 घोड़ों के साथ शामिल हुए। कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों के समक्ष विधिपूर्वक रखा गया। जहां सभी भक्तजन पूजा अर्चना के बाद शरबत एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के मुखिया अरुणा देवी और […]