Category Archives: भक्ति पूजा अर्चना

भक्ति में डूबा है नवगछिया का सिमरा गाँव || GS NEWS

DESK 1010

सोमवार 17 की रात्रि होगा भव्य पूजा अर्चना, वर्षों से चल रही है छागर उपहार देने की परंपरा नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 06 स्थित सिमरा गांव में इस समय माँ दक्षिणेश्वरी काली के मंदिर में बहरयात्रा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से चल रहा है। 17 फरवरी 2025, सोमवार की रात को इस पूजा का अंतिम दिन होगा, जब भव्य पूजा अर्चना होगी। यह पूजा सैकड़ों वर्षों से इस गाँव में होती आ रही है, और इस दौरान एक विशेष परंपरा का पालन किया जाता है, जिसे “छागर” उपहार देने की परंपरा कहा जाता है। मंदिर के पंडित कौशलेंद्र नारायण झा के अनुसार, यह पूजा तंत्रोक्त विधि से की जाती है, जो एक पारंपरिक तरीका है। इस पूजा […]

Noimg

प्रयागराज महाकुंभ के समापन पर बिहार से श्रद्धालुओं का रेला, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ से हलचल || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर : प्रयागराज महाकुंभ के समापन के कारण बिहार से श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिना रिजर्वेशन वाले यात्री भी एसी और रिजर्वेशन बोगियों में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यात्रा में परेशानी उत्पन्न हो रही है। भागलपुर, पटना और रक्सौल जैसे जंक्शन पर यात्रियों को अपनी ट्रेनें पकड़ने में कठिनाई हो रही है। विक्रमशिला एक्सप्रेस पर अत्यधिक लोड होने के कारण कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं, और यात्रियों को लेकर ट्रेन के गेट तक लंबी लाइनें लग रही हैं। यात्रियों के अधिक दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बोगियों के गेट पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने का निर्णय लिया […]

नवगछिया सिमरा बहरयात्रा पूजा : दिन में पूजा, संध्या में पूरा गाँव एक साथ खड़े होकर करतें आरती ||GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित सिमरा गांव के माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में गुरुवार से बहरयात्रा पूजा की शुरुआत हो गई है। यह पूजा 17 फरवरी 2025 तक चलेगी। मंदिर के पंडित कौशलेंद्र नारायण झा ने बताया कि यह पूजा सैकड़ों वर्षों से हमारे पूर्वजों द्वारा की जाती रही है। पूजा तंत्रोक्त विधि से होती है, जिसका अर्थ है कि पूजा तंत्र से की जाती है। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया और पूजा की तैयारियां पूरी की। ग्रामीणों के अनुसार, राजा झमन्न सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था, जो सिमरा गांव कहलाया। यहां हर वर्ष यह पूजा आयोजित की जाती है, और इस […]

Noimg

माघी पूर्णिमा के दिन जिच्छो पोखर में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर (सुल्तानगंज) – माघी पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित आर्दशनगर गांव के जिच्छो पोखर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर इस दिन महिलाओं की अधिक संख्या देखी जाती है, क्योंकि मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान नहीं होती, वे जिच्छो पोखर में स्नान करने से संतान की प्राप्ति करती हैं। मंदिर के भगत अशोक कुमार भगत ने बताया कि जो महिलाएं संतान सुख से वंचित होती हैं, वे जिच्छो माता की पूजा करके पोखर में स्नान करने के बाद संतान की प्राप्ति करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कोई भी निसंतान महिला निराश नहीं हुई है। जो महिलाएं संतान प्राप्ति के बाद मंदिर में आकर बच्चों का मुंडन करती हैं […]

Noimg

पवित्र माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में अमृत स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगाई। अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल लेकर पूजा पाठ किया और अपने परिवार एवं देश की सुख-शांति और मंगलकामनाओं की कामना की। इस अवसर पर बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, पिपली धाम घाट, मुसहरी घाट, और बटेश्वर घाट समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ की प्राप्ति कर रहे थे। हालांकि, […]

Noimg

माघी पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ धाम में लगा कुंभ के जैसे मेला ||GS NEWS

DESK 1010

हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से अजगैबीनाथ धाम हुए गुंजायमान माघी पूर्णिमा को लेकर अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों शिव भक्तों ने लगाई डुबकी माघी पूर्णिमा के दिन लगा कुंभ के जैसे मेला, हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से अजगैबीनाथ धाम हुए गुंजायमान भागलपुर: सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा में लाखों शिव भक्तों ने डुबकी लगाई। यह दिन खास रूप से धार्मिक महत्व रखता है, और बिहार, झारखंड सहित कई अन्य राज्यों से शिव भक्त अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचे। भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती को गंगा जल अर्पित किया और जीवन में सुख-शांति की कामना की। अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा के […]

Noimg

माघी पूर्णिमा तक चलेगी गंगा तट पर रामधुनी, कलश यात्रा के साथ निकाली गयी भव्य झांकी || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड स्थित बलाहा ग्राम में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पारंपरिक रूप से आयोजित रामधुन कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा और भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने सामूहिक प्रयास से गंगा तट पर धार्मिक उत्सव का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों के मंत्र उच्चारण से हुई, जिसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने गंगा घाट से पवित्र जल लेकर देवी-देवताओं की आठ जोड़ी झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद, जल को गंगा घाट पर वापस लाकर विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस आयोजन में बलाहा ग्राम की महिलाओं और अन्य ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह […]

Noimg

राज गंगापुर गांव में आठ फरवरी से विष्णु यज्ञ, यज्ञ स्थल सजधज कर तैयार || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर | सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत स्थित राज गंगापुर गांव में श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महंत श्रीकांत यादव और भक्तों के सहयोग से यज्ञ स्थल को पूरी तरह से सजाया गया है। भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगीमहंत श्रीकांत यादव ने बताया कि आठ फरवरी की सुबह आठ बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह शोभायात्रा पैदल अजगैबीनाथ धाम पहुंचेगी, जहां भक्त गंगा स्नान कर पूजा-पाठ करेंगे और फिर गंगाजल लेकर यज्ञ स्थल वापस लौटेंगे। तीन बजे होगा विधिवत उद्घाटन श्री श्री 108 विष्णु यज्ञ का उद्घाटन आठ फरवरी को दोपहर तीन बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, सीओ रवि कुमार, बीडीओ […]

Noimg

काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ||  GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर, मीरजानहाट कमल नगर कॉलोनी में काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए और माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा कमल नगर स्थित काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। आज से काली मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना का शुभारंभ होगा, जिसमें भक्तों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट सह भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर ने कहा कि भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कमल नगर के निवासियों को इस मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं […]

Noimg

“सरस्वती माता की जय” उद्घोष से गुंजायमान हुआ तेजस्वी पब्लिक स्कूल ||GS NEWS

DESK 1010

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन नवगछिया। गोसाई गांव 14 नंबर सड़क किनारे स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ। पूजा के दौरान जहां विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा, वहीं विसर्जन के समय श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों ने माता की विदाई श्रद्धा और आस्था के साथ की। विसर्जन से पूर्व मां सरस्वती की विशेष आरती और हवन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया। मां सरस्वती की प्रतिमा को पूरे […]