March 14, 0001
श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्रा // GS NEWS
DESK 04 Bश्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया से सैकड़ों श्याम भक्तों द्वारा निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह निशान शोभायात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से मेन रोड स्टेशन रोड से नवगछिया जीरो माइल होते हुए, भागलपुर जीरो माइल से भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्याम भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित किया। इस निशान शोभायात्रा में श्याम भक्त ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही थी। निशान शोभायात्रा में नवगछिया पुलिस एवं भागलपुर पुलिस भी साथ साथ चल रही थी। निशान शोभायात्रा में श्याम भक्तों के लिए मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम भक्त मंडल, फूड प्लाजा में श्याम दीवाने, वैभव […]