Category Archives: मारपीट

Noimg

नवगछिया के सिटी कार्ट मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में गंभीर चोट ||GS NEWS

DESK20250

घटना को लेकर लगभग 1 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत महाराज जी चौक के पास स्थित सिटी कार्ट मॉल के बाहर रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ठेला फल व्यवसायी को महज ठेला हटाने की बात को लेकर मॉल के गार्ड ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में फल विक्रेता के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवगछिया से मायागंज रेफर कर दिया गया, हालांकि देर शाम होने के कारण परिजनों ने सुबह मायागंज ले जाने की बात कही है। घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया […]

Noimg

बरारी उर्दू प्राथमिक विद्यालय में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाया मारपीट और बदसलूकी का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

शिक्षकों के आपसी विवाद ने स्कूल को बना दिया रणक्षेत्र भागलपुर जिले के बरारी मोहल्ले में स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी पर छात्रों ने मारपीट और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य बिना किसी कारण के उन्हें डांटते-फटकारते हैं और शारीरिक दंड भी देते हैं। इसके साथ ही बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य अक्सर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे वे भयभीत रहते हैं। इस आरोप को लेकर जब प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार […]

Noimg

मारपीट और एसिड फेंकने का आरोप लगाकर गोपालपुर थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र में सैदपुर निवासी पीयूष झा पिता रमण झा ने मारपीट और एसिड फेंकने का आरोप लगाकर थाने में आवेदन दिया है। पीयूष झा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि नीलेश झा, रूपेश झा (दोनों पिता अरविंद झा), अरविंद झा (पिता स्व. नंदकिशोर झा) और अन्य लोगों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और एसिड फेंकने की कोशिश की।पीयूष झा ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर उन्होंने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। DESK2025

सुल्तानगंज में जमीन विवाद के चलते हिंसक झड़प, तीन लोग घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, खंती और कुदाल से हमला किया।घटना के दौरान एक पक्ष के दो सगे भाई, जितेन्द्र और अजीत, पिता सुभाष चंद्र कुशवाहा घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से चाचा दीपक और भतीजा सुमन भी चोटिल हुए। घायलों को तत्काल सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुल्तानगंज थाना में आवेदन दिया है। पुलिस […]

Noimg

लाठी-डंडा व हथियार से लैस दबंगो द्वारा घर मे घुसकर किया मारपीट,||GS NEWS

DESK20250

केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीननगर झड़कहवा निवासी गीता देवी पति रघुनी यादव ने मंगलवार को दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने को लेकर कुल नौ अभियुक्तों के विरुद्ध कदवा थाना समेत नवगछिया एसपी, एसडीपीओ को आवेदन दिया है। आवेंदन में लिखा है कि 05 मार्च की सुबह करीब 09 बजे पड़ोस के अभियूक्त बैकुंठ यादव पिता स्व बिनो यादव, लालो यादव, जवाहर यादव, शशि यादव, प्रिंस यादव, केशव कुमार, कल्पना देवी, संजू देवी, गुंजा देवी सभी एकमत हो लाठी-डंडा व अबैध हथियार से लैस होकर अचानक आंगन में घुस गया औऱ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मेरे साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने […]

Noimg

रंगदारी व मारपीट मामले में फरार अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। 26 नवंबर 2021 को वादी साकिन-थाना ढोलबज्ज़ा निवासी राजेश कुमार पिता स्व विन्देश्वर प्रसाद जायसवाल के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 40 से 45 लोग हरवे हथियार से लैश होकर इनके पैतृक जमीन पर घर बना रहे थे उसी क्रम में ये अपने परिवार के साथ विरोध करने उक्त जमीन पर पहुँचे तो उक्त सभी व्यक्तियों के द्वारा इनलोगों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया एवं रंगदारी की मांग किया गया। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 83/21 सुसंगत धाराओ के तहत 41 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया था। वही कांड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर घटना में संलिप्त अभियुक्त हरिजन टोला ढोलबज्ज़ा निवासी उपेन्द्र राम पिता बनारसी […]