Category Archives: मारपीट

Noimg

पति गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ाया, पत्नी ने किया हंगामा, पटना में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

DESK 1010

पटना। कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया। होटल के कमरे से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले आई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि, पति के साथ मौजूद लड़की मौके से फरार हो गई। 2019 में की थी लव मैरिज, अब चल रहा विवादमहिला के भाई पंकज के अनुसार, 2019 में उसकी बहन ने मुंगेर निवासी राजन कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के दो साल बाद से ही राजन पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगा। […]

Noimg

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, सिर फोड़ कर किया गंभीर ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के छोटी सिमरा में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल महिला की पहचान राजू सिंह की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल उषा देवी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। पीड़ित महिला ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गोतनी गुड़िया देवी, उसका पति रंजीत सिंह और पुत्र कृष्ण कुमार व कन्हैया कुमार ने मिलकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं रहते हैं, वह अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन […]

Noimg

जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए वयोवृद्ध के साथ मारपीट, जख्मी ||GS NEWS

DESK 04 B0

पीड़ित ने गोपालपुर थाना में दिया आवेदन नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव शिव मंदिर के समीप सोमवार को पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने 70 वर्षीय वृद्ध विनय कुमार झा (पिता स्व. पंचानंद झा) के साथ लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित विनय कुमार झा ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही शचींद्र झा (पिता स्व. गंगाधर झा) और रितेश झा (पिता शचींद्र झा) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए लाठी-डंडे से हमला किया और जान से मारने की नीयत से कट्टा […]

Noimg

महेशी गांव में रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट, छिनतई और रंगदारी मामले का हुआ खुलासा ।। GS NEWS

DESK 1010

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत में रिटायर्ड शिक्षक उमाकांत चौधरी से मारपीट, छिनतई और रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में जमीन मालिक अनुज कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बात रखी है। अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने उमाकांत चौधरी के छोटे भाई रामानंद चौधरी से महेशी पंचायत में पांच कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। रामानंद चौधरी ने जमीन नापी करवाने की बात कही थी। हालांकि, रिटायर्ड शिक्षक उमाकांत चौधरी ने उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कर फंसाने की साजिश रची। अनुज का कहना है कि वे उस जमीन पर कभी गए ही नहीं, फिर भी उमाकांत चौधरी, उनके बेटे सरोज चौधरी और पौत्र अनुराग कुमार ने मारपीट, छिनतई […]

Noimg

पति ने सोशल मीडिया से बुलाया पत्नी का बॉयफ्रेंड, बंधक बनाकर कर दी जमकर पिटाई ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के मौलनाचक रेलवे लाइन के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर बातचीत कर भागलपुर बुलाया। आरोपी पति ने उसे बंधक बना लिया, जमकर पिटाई की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बॉयफ्रेंड के पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद सलमान, जो मुंबई में रहते थे, उन्हें इंस्टाग्राम चैट के जरिए भागलपुर […]

Noimg

बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता अरुण यादव की ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। अरुण यादव, जो झारखंड के साहिबगंज जिले के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल के पुत्र देवाशीष कुमार ने बताया कि उनके दादाजी का देहांत हो गया था, जिसका निमंत्रण देने उनके पिता अपनी बहन के ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और अन्य चीजों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। देवाशीष ने यह भी बताया कि उनकी बहन की शादी 2019 में बलुआचक के खरौनी गांव के अमरेश यादव से हुई थी। […]

Noimg

तुलसीपुर मुखिया ने अंचल कार्यालय में घुसकर राजस्व कर्मचारी को लात-घूंसे से पीटा, FIR दर्ज, हिरासत में मुखिया ।।GS NEWS

DESK 1010

खरीक प्रखंड के तुलसीपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को अंचल कार्यालय में घुसकर राजस्व कर्मचारी बाबूलाल सिंह की लात-घूंसे से पिटाई की। यह घटना प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर मुखिया के अंचल कार्यालय पहुंचने के दौरान हुई। क्या है मामला? मुखिया उमेश यादव जमीन बंटवारे को लेकर खतियान के आधार पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान राजस्व कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि बिना खतियान धारक की मौजूदगी और बंटवारानामा के, खतियान से रैयतों की जमाबंदी अलग नहीं हो सकती। इस पर मुखिया गुस्से में आ गए और कर्मचारी को जमीन पर पटककर लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित कर्मचारी का आरोप राजस्व कर्मचारी बाबूलाल सिंह ने […]

Noimg

चोरी का आरोप लगाकर बिस्किट व्यवसायी ने नाबालिग की बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र में एक बिस्किट व्यवसायी द्वारा नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई के कारण नाबालिग मौके पर बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिटाई का आरोपपीड़ित परिजनों के अनुसार, बच्चे दुकान के पास खेल रहे थे। इसी दौरान व्यवसायी ने बच्चों को पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाकर पहले ठंडा पानी डाला और फिर बेल्ट व रॉड से बुरी तरह पीटा। घटना में मोहल्ले के विक्की, सैफ, और साकिब का नाम पिटाई में शामिल होने का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच […]

Noimg

शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट, मां-बेटे जख्मी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर सीएचसी में कराया इलाज, थाना में मामला दर्ज नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड संख्या 03 में शनिवार की शाम शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की घटना हुई। इस दौरान अनिता देवी और उनके बेटे गौरव कुमार को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद दोनों का इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया। पीड़िता अनिता देवी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है।अनिता देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने 4 बजे वह अपने घर की छत पर लहसून साफ कर रही थीं और उनका बेटा गौरव कुमार कमरे में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी सत्यम कुमार (पिता वरुण पोद्दार) शराब के नशे में […]