Category Archives: मारपीट

Noimg

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा वार्ड संख्या 15 में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट हुई.घटना में दोनो पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक महिला -पुरुष व बच्चे घायल हुए. जिसमे एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष से दो कुल पांच लोगों को बिहपुर सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया है. वही अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पप्पू दास के पुत्र और निरंजन दास के पुत्र के बीच खेलने के क्रम में मामूली विवाद हुआ था. जिसके बाद निरंजन दास के घर के लोगों ने बच्चे के साथ […]

Noimg

मारपीट करने को लेकर थाना में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर निवासी बिट्टू कुमार पिता स्व सदानंद कुमर ने गाली-गलौज एवं मारपीट को लेकर झंडापुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि 24 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे अपनी कार से जयरामपुर काली मंदिर पहुंचे जहां सामने खड़ी वाहन को देख हॉर्न बजाए की अचानक शैलेश कुमर, संतोष कुमर पिता शंभु कुमर और शंभु कुमर पिता स्व परमेश्वर कुमर एकमत होकर गाली-गलौज करने लगा। कहने लगा बहुत गाड़ी वाला बनता है। उपरोक्त ने घूंसा फाइट से मारपीट करते हुए गाड़ी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया और लात घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगो के बीचबचाव के बाद किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर निकला और […]

Noimg

नारायणपुर गांव में मारपीट का मामला, महिला ने चार पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पलटन रविदास की पत्नी कुंदन देवी ने स्थानीय डीलर राजकिशोर पासवान उर्फ बीडीओ पासवान, राकेश कुमार रौशन, मिथुन कुमार और विकास कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते […]

Noimg

विद्यालय बना अखाड़ा, हाजिरी को लेकर अध्यापकों के बीच जमकर चले लात घुसे ||GS NEWS

DESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षक के बीच जमकर चले लात घुसे चले। घटना सन्हौला प्रखंड के सिलहन मध्य विद्यालय की है। जहां प्रधानाध्यापक नरेंद्र दास और सहायक शिक्षक उदय चौरसिया व प्रभु यादव के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों सहायक शिक्षक ने प्रधानाध्यापक को कार्यालय के अंदर बंद कर मारपीट किया है। जिससे प्रधानाध्यापक को गंभीर चोटें आईं और उनका आख फट गया। घटना की सूचना मिलते ही सनोखर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल प्रधानाध्यापक नरेंद्र दास इलाज के लिए भागलपुर चले गए हैं।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिलहन मध्य विद्यालय में कुछ दिन पहले रजिस्टर […]

Noimg

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट ||GS NEWS

DESK 04 B0

खेत पटवन के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से किया हमला, दूसरे पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल एक की मौत भागलपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष से छह लोग गंभीर है। जबकि एक लोगों की मौत हो गई है। मामला सबौर थाना क्षेत्र के महेशपुर इलाके के परघड़ी गांव का है। जहां पर सोमवार की सुबह एक पक्ष से बद्रीनाथ मंडल समेत उनके परिजन अपने खेत का पटवन करने के महेशपुर बहियार पहुंचा था वही, पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोग सिकंदर मंडल सहित उनके तीन पुत्र ने मिलकर जमकर धारदार हघीयार से हमला बोल दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद […]

Noimg

मुर्गा घुसने पर हुई मारपीट, बाद में हुआ समन्वय ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर: शुक्रवार को मधुरापुर के वाम काली मंदिर परिसर में मु सागीर अली का मुर्गा घुस जाने के बाद भोला कसेरा और राजा कसेरा के साथ मारपीट की घटना हुई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। शनिवार को उपप्रमुख अशोक यादव की अध्यक्षता में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया। इस समन्वय बैठक में समाजसेवी मु शकील अहमद, मु समीम अली, शोएब अली और मनोज शाह भी शामिल हुए। भोला कसेरा, राजा कसेरा, सागीर अली और समीम अली ने बताया कि वे अब आपस में समझौता करेंगे और मुकदमा नहीं लड़ेंगे। इस समझौते की जानकारी भवानीपुर पुलिस को भी दे दी गई है। DESK 04 B

Noimg

पुलिस केस उठाने को लेकर दबंगों ने की मारपीट ||GS NEWS

DESK 04 B0

तीन वर्षीय मासूम बच्ची का सिर फोड़ा ख़रीक पीएचसी से मायागंज भागलपुर रेफर ख़रीक थाना में दिया आवेदन नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी वार्ड संख्या 6 निवासी धनेश्वर कुमार दास पिता टीपन दास ने ख़रीक थाना में आवेंदन देकर मारपीट का केस दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि 16 अक्टूबर को संध्या करीब 4 बजे गाँव मे ही अपने चाय की दुकान पर बैठा था तभी मिरजाफरी निवासी संतोष कुमार पिता ब्रहमदेव दास, राकेश कुमार उर्फ गुड्डू पिता अनिरुद्ध दास, ब्रहमदेव दास पिता स्व चुनचुन दास, पूजा देवी पति संतोष कुमार एकजुट होकर आए और मुझे गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम बाप-बेटा हमलोग पर जो केस किया है, उठा लो नही तो जान से मार […]

Noimg

दबंगों ने महादलित युवक के साथ कि मारपीट ||GS NEWS

DESK 04 B0

एससी-एससी थाना नवगछिया में दिया आवेदन, केस दर्ज नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर वार्ड संख्या 3 निवासी महादलित दीपक कुमार पिता कैलाश मेहतर ने अनुसुचित जाति/जनजाति थाना में आवेदन देकर मारपीट एवं जाति सुचक गाली गलौज करने को लेकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि 13 अक्टूबर की रात्री करीब 9 बजे घर के सामने मंदीर समीप कुछ लड़के बैठकर आपस में ही गाली-गलौज कर रहे थे। हल्ला सुनकर मेरे पिता कैलाश मेहतर ने उन लड़को घर जाने के लिये कहा, जिसपर मेरे पिताजी को गाली गलौज कर दिया। वही करीब 15 मिनट बाद भ्रमरपुर वार्ड संख्या 4 निवासी सुबोध कुमार, राजेश कुमार दोनो पिता रंजीत सिंह उर्फ रंजीत मंडल, शत्रुघन कुमार पिता पाथो मंडल, गोविंद […]

Noimg

नवगछिया में मारपीट के मामले में पीड़ित को मिल रही धमकियां ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड संख्या 10 के निवासी जयप्रकाश यादव ने 12 सितंबर को नवगछिया थाना में मारपीट का केस दर्ज कराया है। इसके बाद से अभियुक्तगण जयप्रकाश को धमकी देने लगे हैं। आवेदन में जयप्रकाश ने बताया कि 11 सितंबर को उनके पुत्र राजा कुमार के साथ मोटरसाइकिल से नवगछिया कचहरी से घर लौटते समय बस स्टैंड पर महेंद्र यादव, अंकज यादव, मुन्नी यादव, लड्डू यादव और गोपाल यादव ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की, जिसमें राजा कुमार आंशिक रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित ने कहा कि केस दर्ज कराने के बाद से अभियुक्त लगातार उन्हें धमका रहे हैं, जिससे उनका परिवार डरा हुआ है। नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों […]