Category Archives: मारपीट

Noimg

झंडापुर थाना कांड: पीड़ित का एसपी से गुहार, न्याय की मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी चंदन कुमार मिश्र ने कांड संख्या 63/24 के अनुसंधानकर्ता द्वारा अभियुक्तों पर उचित कार्रवाई न करने के संबंध में नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा को आवेदन दिया है। आवेदन में चंदन ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर को दिलीप मिश्र और अन्य ने उनकी पत्नी गुंजन देवी और पुत्री रूपम कुमारी के साथ मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी का सिर फट गया और पुत्री के शरीर पर कई चोटें आईं। चंदन ने बताया कि आरोपियों ने उनके कटहल, जामुन, बेल और पपीता के पेड़ भी काट दिए। थाने में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान, उन्हें आवेदन लिखने में मदद की गई, लेकिन सत्य घटनाओं का सही उल्लेख नहीं किया गया। […]

Noimg

आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, झंडापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद में आपसी विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाला देवी, पति राजेश मिश्र, ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 6 सितंबर की शाम को जब वह अपने घर के पिछवाड़े खड़ी थीं, तभी औलियाबाद निवासी सरस्वती देवी (पति अभिषेक कुमार मिश्र) और मृत्युंजय मिश्र (पिता रामावतार मिश्र) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आवेदन के अनुसार, सरस्वती देवी ने बिना कोई कारण बताए बाला देवी का बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद मृत्युंजय मिश्र ने मवेशी बांधने वाला खूंटा उखाड़कर बेरहमी से मारपीट की। बाला देवी का दावा है कि इस दौरान सरस्वती देवी ने उनका गला दबाकर जान […]

Noimg

प्रेम प्रसंग के विवाद में लड़की व परिजनों ने की युवक की पिटाई, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई चौक पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक लड़की व उसके परिजनों ने एक लड़के को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, लड़की और लड़का कजरैली थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की अपने घर से भागकर लड़के के घर पहुंची और जबरन शादी कर ली थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़की लड़के के घर से फरार हो गई, लेकिन कुछ समय बाद फिर से ससुराल लौट आई। जब लड़के और उसके परिजनों ने उसे अपने पास रखने से […]

Noimg

बेटे ने मां पर लगाया आरोप: शूटर को सुपारी देकर हत्या की साजिश का आरोप ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र गौतम कुमार शाह उर्फ बम बम कुमार ने अपनी सगी मां पर गंभीर आरोप लगाया है। बम बम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी मां सरोजनी देवी, भाई मुकेश शाह और मुकेश के ससुर प्रमोद कुमार शाह ने मिलकर उसे मारने के लिए शूटर को सुपारी देने की साजिश रची है।गौतम शाह उर्फ बम बम का कहना है कि इस साजिश का प्रमाण उसके पास है और उसने इस संबंध में आदर्श थाना नवगछिया में लिखित आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ और मामले की जांच की जा रही हैं DESK 04 B

Noimg

ग्रामीण पंचायती के दौरान जमकर मारपीट, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सन्होला थाना क्षेत्र के सकरमा पंचायत में मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण कुछ दिन पहले का एक घटना है, जब एक पक्ष के जानवर दूसरे पक्ष की खोपड़ी में घुस गए थे और कुछ सामान बर्बाद कर दिए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई थी। पंचायती के दौरान, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज […]

Noimg

दामाद और बेटी ने ससुर के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वर्षों से बेटी और दामाद अपने ससुर के साथ रह रहे थे और ससुर के पैसे पर ही आयाश कर रहे थे। बावजूद इसके, उन्होंने अपने ससुर के साथ मारपीट की। जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, तो मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची बरहेपुरा पुलिस ने बेटी और दामाद को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान दामाद ने अपने साले को भी मारपीट कर घर से भगा दिया, जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। साले का आरोप है कि उसकी बहन और जीजा ने उन्हें पागल करने का पूरा प्लान बना लिया था और जमीन भी […]

Noimg

जमीनी विवाद में दो में भीषण मारपीट, एक की मौत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के रूपेश यादव उर्फ 60 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान नित्यानंद यादव, गौरव यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। जबकि, आरोपी का कहना है कि विवाद के कारण हार्ट अटेक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालाँकि, देर शाम तक घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा ख़रीक थाना में […]