Category Archives: रंगरा चौक

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना अंतर्गत पुलिस को बुधवार की रात गश्ती के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर रोहित कुमार (पिता- विनोद सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ मौजूद दूसरा अभियुक्त राजकिशोर सिंह (पिता- स्व. सुरेश सिंह, निवासी सहौरा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर) को भी मौके से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में रंगरा […]

Noimg

रंगरा के राकेश कुमार ठाकुर बने भाजपा नवगछिया संगठन के जिला प्रवक्ता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी नवगछिया संगठन में नई नियुक्ति के तहत पुवारी टोला, रंगरा के निवासी राकेश कुमार ठाकुर को जिला प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है। यह मनोनयन भाजपा नवगछिया के जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। प्रवक्ता बनाए जाने के बाद राकेश कुमार ठाकुर ने संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। DESK2025

NAUGACHIA : ग्रामीण चिकित्सक की रहस्यमयी मौत, भागलपुर जाते रंगरा एनएच31 पर हादसे में गई जान || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर ढाला एनएच 31  पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है । मामले में मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के आजोह कुप्पा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक अजय कुमार सिंह की सोमवार देर रात एक संदेहास्पद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपर ढाला के समीप  रविवार रात करीब 11 बजे घटी। मृतक अजय कुमार सिंह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात लगभग 9 बजे घर से निकले थे। वह बाइक (बजाज पल्सर) से भागलपुर स्टेशन दो लोगों […]

रंगरा थाना पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के निवासी पुरुषोत्तम कुमार और राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, उदाकिशुनगंज न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट की तामील करते हुए रंगरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में उपस्थित किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। […]

विषपान से गयी विवाहिता की जान, मायके वालों नें लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: रंगरा थाना के साधोपुर में विवाहिता महिला गुड़िया उर्फ छोटी की विषपान से जान चली गई । वहीं महिला के मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप ने लगाया है। मृतक महिला साधोपुर निवासी सुमन दास की पत्नी छोटी कुमारी हैं। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर निवासी चंद्रदेव हरीजन की पुत्री छोटी कुमारी की शादी छह वर्ष पूर्व सुमन कुमार के साथ हुई थी। इस विवाह से गुड़िया को दो बेटियाँ भी हैं। परिजनों का कहना है कि गुड़िया को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि महिला का दो दिन से अपनी सास से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के […]

Noimg

रंगरा पुलिस की कार्रवाई: कार सवार पांच युवक 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना की पुलिस ने सहोड़ा रैक प्वाइंट के पास एक कार से पांच युवकों को 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध कानून के तहत की गई। पकड़े गए सभी युवक अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों में नालंदा जिले के नूरसराय थाना के परऔना निवासी विकास कुमार मिश्रा, कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी राजेश कुमार और दीपक कुमार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमा निवासी बंटी कुमार तथा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुरबार थाना अंतर्गत कटामा निवासी प्रदीप कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शराब […]

रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दक्षिणी में कटाव निरोधक कार्य का विधायक गोपाल मंडल ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दक्षिणी स्थित ज्ञानी दास टोला में कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 700 मीटर लंबे इस परियोजना का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, मुखिया गणेश प्रसाद मंडल, बिंदेश्वरी मंडल, विनोद मंडल, कुणाल सिंह, मुन्ना जायसवाल समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए […]

“दान-पुण्य किया करो, नहीं तो मिथुन यादव की तरह मार दिए जाओगे” – भवानीपुर निवासी को मिली जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर निवासी अजय किशोर यादव के पुत्र पुष्कर कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में पुष्कर कुमार ने रंगरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पुष्कर ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें धमकी दी गई—”दान पुण्य किया करो, वरना मिथुन यादव की तरह गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।” गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व इस्माइलपुर प्रमुख के पुत्र मिथुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय गोदाम का निर्माण करवा रहे थे, जब बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतार […]

दोहरे हत्याकांड मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि 03 अप्रैल 2025 की रात्रि करीब 10:30 बजे को रंगरा थानांतर्गत ग्राम भवानीपुर स्थित काली मंदिर के पास आपसी विवाद में घटित फायरिंग की घटना में गोली लगने से 02 लोग, शुभम मिश्र और करण पोद्दार जख्मी हुए। जिनका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक करण के भाई रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रितीक कुमार पिता स्व सुनील कुमार पोद्दार के फर्द ब्यान के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 60/25, धारा-103(1)/61 (1)/3 (5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 04 नामजद एवं अन्य के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस […]

क्या स्मैक के कारोबार ने ली दो युवाओं की जान .??? ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया, नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें एक 14 वर्षीय युवक शुभम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल पुलिस जिले में बढ़ते अपराधों और नशीली दवाओं के कारोबार पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पुलिस की कार्यशैली और उनके द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुभम झा का जीवन शुभम झा के परिवार में खुशियां थीं, जब वह घर का इकलौता पुत्र था और उसकी पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। उसकी उम्र महज 14 वर्ष थी और वह हाईस्कूल नवगछिया का छात्र था। शुभम का नाम उसके माता-पिता ने ‘शुभम’ रखा था, क्योंकि […]