Category Archives: रंगरा चौक

नवगछिया पुलिस ने विभिन्न मामलों में, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने विभिन्न मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिसमें नदी थाना की पुलिस एवं एएलटीएफ बिहपुर ने गोविंदपुर में ब्रह्मदेव पासवान के बसा के पश्चिम कास के जंगल में छापेमारी कर, वहां से 5 लीटर देसी शराब, टीन का ड्राम, दो छोटा तसला, दो लोहे की चूल्हा, एक गैस सिलेंडर के साथ कैलाश ऋषिदेव के बेटे किरण ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है. उधर रंगरा पुलिस ने एक वारंटी को भवानीपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त बेचन पासवान के बेटे रोशन पासवान है.उधर परबत्ता थानाध्यक्ष एवं नवगछिया एलटीएफ के द्वारा राघोपुर बिन्दटोली से एक प्लास्टिक की बोतल में 1 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है.उधर बिहपुर पुलिस ने शराब के मामले […]

Noimg

रंगरा पुलिस ने टेंपो पर लदी 648 बोतल विदेशी शराब की बरामद, चालक फरार || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रंगरा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष महताब खान ने चेक पोस्ट के एनएच 31 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वहां एक टेंपो पर लदी 648 बोतल विदेशी शराब को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि- एक ट्राली वाली टेंपो जो कुर्सेला की ओर से रंगरा की तरफ आ रहे थे. जहां रंगरा थानाध्यक्ष के द्वारा देर रात को चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान को देख एक टेंपो को रोक कर उसके चालक को भागते देखा गया. जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो की तलाशी ली तो, उसमें से 648 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. जिसमें 180 एमएल के 384, 375 एमएल के 192 व 750 एमएल के 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई […]

Noimg

संसार चांद पर बना रहा आवास अब हम करेंगे प्रौढ़ शिक्षा की शुरुआत || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। छात्रों के द्वारा शैक्षणिक समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य विश्वास झा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रौढ़ शिक्षा की शुरुआत निःशुल्क की जाएगी। जिसमें 35 वर्ष तक के लोगों को शिक्षित होने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज संसार चांद पर आवास बनाने की सोच रहा है और भारत की आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी निरक्षर अपने आपको अज्ञान के अंधेरे से बाहर नहीं निकाल पाया। जो भारतवर्ष प्राचीन काल में शिक्षा के क्षेत्र में जगद्गुरू माना जाता था, इसी परंपरा को प्रौढ़ शिक्षा के माध्यम […]

Noimg

रंगरा में बाढ़ ने मचाई तबाही ,दर्जनों गांव जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

-दो दर्जन से भी अधिक विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी।  सैकड़ों एकड़ की सब्जी की फसल बर्बाद  जैसे-जैसे गंगा एवं कोसी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है ।अब तक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ चापर, तिनटंगा  दियारा (उत्तरी), तीन टंगा दियारा (दक्षिणी), कौसकीपुर सहार ,रंगरा, जहांगीरपुर बैसी, साधोपुर, सहित आधे दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इनमें से मदरौनी, सधुआ चापर एवं तीन टंगा दियारा दक्षिणी पंचायत की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। इसके फलस्वरूप दर्जनों सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो चुकी है ।लोगों का घर बार डूब जाने से लोग कटरिया रेलवे […]

दलित साहित्य अकादमी द्वारा भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाए गए अवधेश पासवान ||GS NEWS

DESK 040

भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष एवं सधुआ निवासी अवधेश पासवान को भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है ।इस बारे में भारतीय दलित साहित्य अकादमी बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जागा राम द्वारा जारी एक पत्र द्वारा अवधेश पासवान को इसकी सूचना दी गई है। वही इस बारे में अवधेश पासवान ने बताया कि अकादमी द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है वे  उसका सफलतापूर्वक  निर्वहन करेंगे एवं साहित्य के क्षेत्र में दलितों को. आगे बढ़ाने का काम करेंगे।  बताते चलें कि इसके पूर्व अवधेश पासवान को अंबेडकर फैलोशिप एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया गया है ।उनके मनोनयन पर  रंगरा प्रखंड प्रमुख मोती यादव ,शिक्षाविद एवं पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद […]

Noimg

मदरौनी गांव में बाढ़ के पानी मे डूबने से महिला की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी गांव में आयी बाढ़ के पानी मे डूबने से 30 वर्षीय महिला उर्मिला देवी की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोतस्मार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शनिवार देर शाम तक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर रंगरा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया था. मृतिका के पति विभाष मंडल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विभाष मध्यप्रदेश में रहते थे. शुक्रवार को देर रात वे अपने घर आये थे. घर आने के बाद उसने देखा कि पूरा गांव जलमग्न है, इसलिये उर्मिला के कहने पर विभाष पूरे परिवार के साथ उसके मायके जाने के लिए तैयार हो गए. घर के सामानों को सड़क पर […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैला बाढ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से बाढ का पानी नये इलाकों में फैलने से स्थिति काफी गंभीर बन गई है. गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत, डुमरिया, कालूचक, बोचाही, इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा, राजगिरी, फुलकिया, पूर्वी भिट्ठा, रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ, तिनटंगा दियारा उत्तरी व पश्चिमी पंचायतों में बाढ का पानी प्रवेश करने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन द्वारा इन बाढ पीडितों को किसी प्रकार की सहायता अब तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है. जिस कारण बाढ पीडितों को सत्तू व चूडा खाकर रहना पड रहा है. इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 117 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिस कारण तटबंध व स्परों पर […]

लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत डब्ल्यू पीयू का किया गया शिलान्यास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में लोहिया स्वच्छता अभियान के डब्लू पीओपी का शिलान्यास पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा ने किया. इस अवसर पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे. जानकारी देते हुए भवानीपुर के मुखिया मुकेश शर्मा ने बताया कि तीन टंगा दियारा उत्तर, बनिया पंचायत और भवानीपुर में बनाया जाएगा कचरा प्रबंधन इकाई की स्थापना की जाएगी. सभी जगहों पर डस्टबिन दिया जाएगा. मौके पर मुकेश कुमार अनंत कुमार ,इन्द्रजीत कुमार (वार्ड प्रतिनिधि), कन्हैया लाल यादव (वार्ड सदस्य), सुबोध मंडल (वार्ड सदस्य), बबलु दास (वार्ड प्रतिनिधि) ,सुनील कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

जहांगीरपुर वैसी से लापता बालक का शव कोसी नदी से बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव से बुधवार शाम से लापता मो मजजुम के 14 वर्षीय पुत्र मो मुजफ्फर का शव गुरुवार को बरामद किया गया है. सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतक के संबंधी गांव के सरपंच ने बताया कि बुधवार शाम से ही मुजफ्फर लापता हो गया था. काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज शाम में एक शव कोसी नदी में दिखा तो पुलिस की मौजूदगी में उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि शव मुजफ्फर का है. मुजफ्फर की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर संदेह है लेकिन मृतक का शव काफी फूल गया है, जिससे प्रथम दृष्टया […]