Category Archives: रंगरा चौक

अवैध वसूली मामले में वायरल वीडियो के आधार पीएसआई लाइन क्लोज – चालक के ड्यूटी से एक माह रखा जाएगा अलग || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रीज के पास कथित रूप से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर किये गए जांच रिपोर्ट में बात सामने आयी है कि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त स्थल पर अवैध वसूली की जा रही है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि लेकिन पुलिस की गतिविधि संदेहास्पद जरूर है. पुलिस के लिए क्षवि महत्वपूर्ण होती है. इसलिए पीएसआई शशि कुमार को लाइन क्लोज किया गया है जबकि चालक गौतम कुमार को एक माह तक ड्यूटी से अलग रखने के निर्देश दिया गया है. DESK 04 B

रंगरा अंचलाधिकारी पर लगा महिला के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। नवगछिया रंगरा के सीओ पर पत्नी के अपहरण का आरोप रंगीला के रहने वाले मोहम्मद कारे ने लगाया है।अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के कारे ने अंचल के सीओ आशीष कुमार पर अपनी पत्नी के अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। उसने वरीय पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। उसने बताया कि एक जुलाई से ही उसकी पत्नी लापता है। खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी रंगरा सीओ के पूर्णिया स्थित आवास पर है। सीओ पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुके हैं। इधर सीओ ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में सच सामने आ जायेगा। वही पुलिस छानबीन में जुट गई है। […]

रंगरा सीओ पर लगाया पत्नी का अपहरण करने का आरोप || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत पुलिस पदाधिकारियों से की है. उक्त व्यक्ति ने मामले में रंगरा सीओ आशीष कुमार पर पत्नी का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया लगाया है. कथित अपहृता के पति का कहना है कि एक जुलाई से ही उसकी पत्नी लापता है. खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी रंगरा सीओ के पूर्णियां स्थित आवास पर है. कथित अपहृता के पति का आरोप है कि रंगरा सीओ उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिये घर पर ले गया है. वे इस तरह की हरकत कई बार कर चुके हैं. इधर सीओ आशीष कुमार ने कहा कि उन्हें […]

जहांगीरपुर वैसी में दो घर कोसी नदी में जल विलीन || GS NEWS

DESK 04 B0

पीड़ितों परिवारों की संख्या 33 के करीब पहुंची नवगछिया के रंगरा प्रखंड के कोसी तटवर्ती गांव जहांगीरपुर वैसी में कोसी का तांडव बदस्तूर जारी है. बुधवार को भी दो घरों के जल विलीन हो जाने की सूचना है. मो दाऊद और निहाल के घर कोसी नदी के गर्त में देखते ही देखते समा गया. जिसका वीडियो भी सोसल मीडिया में वायरल है. करीब सौ मीटर तक कोसी नदी रोजाना 10 फीट से अधिक कटान कर रही है. बेघर परिवारों की संख्या 33 के करीब हो गयी है जबकि बुधवार को मो मोतालीम, मो कवरुदिन, मो फोदी, मो तबरेज, मो मुसर्फ, मो सलीम, मो रहिस, मो अब्बास, मो शाहजहां, मो कमरान, मो गुफरान, मो इज राम, मो वकील, मो मुस्ताक , […]

जहांगीरपुर वैसी गांव में लगातार कट रहे हैं घर, रात दिन चल रहा है बचाव कार्य || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी कटाव में पक्का घरों के लगातार कटने का सिलसिला जारी है. ग्रामीणों की माने तो विगत पांच दिन में 22 घर कोसी के गर्त में समा गए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में नेजाम, नेहाल, मोती, असहाब, साबिर, नजीर, वजीर, इरफान, दाउद और मतीन भी बेघर हो गए हैं. जबकि तसीम, कबीर और मुस्ताख का घर कटाव के एकदम मुहाने पर पहुंच गया है. ग्रामीण इस्तेखार की माने तो पिछले 24 घंटे में कोसी नदी ने 60 मीटर के दायरे में जबरदस्त कटान किया है. जल संसाधन विभाग द्वारा स्थल पर दिन रात बचाव कार्य किया जा रहा है. कटाव को रोकने के लिये यहां पर फ्लड […]

एक तरफ उफान मारती है कोसी की धारा, दूसरी तरफ आंखों से फूट रही आंसूओं की धारा

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा “कृष्णा”, मुख्य संपादक, जीएस न्यूज नवगछिया – जहांगीरपुर वैसी गांव में एक तरफ कोसी की निर्मम धारा उफान मार रही है तो दूसरी तरफ लोगों के आखों से आंसूओं की धारा फूट रही है. यह गांव इतना बेबस और लाचार कभी न था, मेहनत के बल पर गांव के लोगों ने अपनी तकदीर बनायी थी. लेकिन आज बेबसी और लाचारी का ऐसा आलम है कि लोग हर किसी बाहरी को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं. कोसी नदी में विलीन होने से पहले लोग अपने अपने घरों से सामानों को तो सुरक्षित निकाल ले रहे हैं लेकिन जिंदगी भर की मेहनत और पाई – पाई इकट्ठा कर बनाये गए आशियाने को नहीं बचा पा रहे हैं. नदी […]

Noimg

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत झल्लू दास टोला दुर्गा स्थान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामोतार पासवान को कार्य में लापरवाही एवं मध्यान भोजन से बीमार हुए बच्चे को लेकर के तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के बाद उसे तत्काल निलंबन की अवधि में नवगछिया बीआरसी में पदस्थापन हेतु रखा गया है। रंगरा चौक प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने बताया कि तत्काल निलंबित होने के बाद प्रधानाध्यापक का कार्य लंबित ना रहे इसके लिए कार्य देखभाल हेतु प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में श्वेता वाला को प्रभार दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर अभी तक मध्यान भोजन का सभी तरह के स्टोर एवं किचन सील किया गया है। इसीलिए इनके ऊपर वरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद ही […]