Category Archives: रंगरा चौक

रंगरा : नियमित टीकाकरण को ले स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में बैठक का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का वैक्सीनेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के द्वारा लगातार हीं टीम बनाकर सभी गांवों में किया जा रहा है। इसे और सफल बनाने तथा नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने के लिए बीते गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीकाकरण के अलावे कायाकल्प और लक्ष्य विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य केंद्र के व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही लक्ष्य के तहत स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आए प्रसूता को किस प्रकार की सेवा की जरूरत होती है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सके इन विषयों पर भी चर्चा […]

रंगरा : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से लोगों के घरों के आस पास बाढ़ के पानी का दस्तक, लोग परेशान ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ के पानी का दस्तक लोगों के घरों के आसपास शुरू हो गया है। बीते 1 सप्ताह तक गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली थी। वही जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। जैसे जैसे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रहा है, लोगों ने एक बार फिर विस्थापन के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। लिहाजा एक माह से विस्थापित होकर कटरिया रेलवे स्टेशन, नेशनल हाईवे 31, स्कूल सहित मुख्य सड़क मार्ग के अलावे ग्रामीण सड़कों पर अपने परिवार सहित मवेशी लेकर बसेरा बनाए हुए थे। जलस्तर गिरने से लोग वापस अपने घरों की ओर लौट हीं रहे […]

रंगरा : बाढ़ की भयावता के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मष्टमी ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आई भीषण बाढ़ के बाद पानी घटते ही तवाही के मंजर दिखने लगे। गाँव और घरों के चारो तरफ बाढ़ का पानी रहने के बावजूद भी लोगों का भगवान के प्रति आस्था बरकरार रहा। आस्था सामने बाढ़ का पानी भी भगवान कृष्ण लला के जन्मदिन मानाने को रोक ना सके। लायंस क्लब रंगरा के द्वारा बीते सोमबार को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी। क्षेत्र के जाने-माने विद्वान पंडित नीरज झा, लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित ठाकुर के द्वारा विधि पूर्वक भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। बीते 25 वर्षों से यहां के लोग […]

नवगछिया : बच्चों ने कृष्ण रूप धारण कर फोड़ी मटकी मनाया जन्माष्टमी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चो ने राधा कृष्ण बनकर मनमोह लिया। कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यालय परिसर में राधा कृष्ण की विशेष पोशाक में आये बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं कृष्ण बने ईश्वर कुमार, अंश राज व सक्षम सागर ने मटकी फोड़ कर कृष्ण के स्वरूप को जीवंत रूप दिया। वहीं प्राचार्य विश्वास झा ने बताया कि लॉक डाउन के कारण लगातार बंद पड़े विद्यालय में पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में बच्चों की खुशी पुनः लौटी। इस मौके पर निदेशिका शिखा कुमारी, प्राचार्य विश्वास झा, शिक्षक ऋषभ झा, संदीप कुमार, आशा रानी, सपना […]

रंगरा ओपी पुलिस ने झपटामार गिरोह के एक आरोपित को गिरफ्तार किया ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा ओपी पुलिस ने झपटमार गिरोह के एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित भवानीपुर निवासी चंदन कुमार उर्फ फंटूस कुमार हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से लूटा हुआ एक हजार रूपया भी बरामद किया हैं। ज्ञातव्य हो 21 अगस्त को ओपी क्षेत्र के मुरली चौक पर खगड़िया जिला के . परवत्ता थाना के मड़ैया निवासी गुटखा खरीद रहा था। ज्यो ही दुकानदार को देने के लिए रूपया निकाला आरोपित छह हजार रूपये झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने दो घंटा के अंदर भवानीपुर गांव के ही अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से लूटा हुआ दो हजार रूपया भी बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04

नवगछिया : बाढ़ एवं कटाव पीड़ित झेल रहे हैं दोहरी मार ||GS NEWS

DESK 040

बाढ़ के पानी बनी समस्या जलजमाव के कारण नहीं जा पा रहे हैं घर को नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर इस्माइलपुर एवं रंगरा प्रखंड के बाढ व कटाव पिडित बाढ बरसात के बाद जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। बाढ़ का पानी घर द्वार पर आ जाने के कारण वह एक जलजमाव की समस्या बनी हुई है। वह पानी सर गर्ल कर बदबू फैला रहा है। एसे गंगा एवं कोसी के जलस्तर घटने के बाद नदी अपनी धारा में बहने लगी है लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का पानी अभी भी फंसा हुआ है बाढ़ का पानी निकालने के लिए रंगरा प्रखंड में कटरिया तिनटगा सड़क पर बना सुलिस गेट को . तोड़कर जल निकासी का कराया जा रहा है। […]

रंगरा में 60 लोगों को दिया गया कोराना का वैक्सीन, बाढ़ प्रभावित गांवों में क्या गया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव ||GS NEWS

DESK 040

31 अगस्त को लगेगा कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप। रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के द्वारातिनटंगा दियारा के भीम दास टोला गांव में बीते रविवार को 50 और उप स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में 10 लोगों को कैंप लगाकर कोरोना वेक्सीन दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन ने बताया कि दोनों जगहों पर कैंप लगाकर कोराना का वैक्सीन दिया गया। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के बाद मौसमी बीमारी के प्रकोप के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मदरौनी, सहोड़ा यात्री सेड, कटरिया रेलवे स्टेशन और तीनटंगा दियारा भीम दास टोला सहित कुल 4 जगहों पर मेडिकल कैंप लगाकर बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच दवाई मुहैया कराया जा रहा है। बाढ़ का […]

रंगरा : कटरिया तीनटंगा सड़क में दो जगहों पर बाढ़ के पानी से बना गड्ढा हुआ जानलेवा ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के कटारिया तिनटंगा सड़क मार्ग में कुल 2 जगहों पर बाढ़ के पानी के कारण सड़क के अंदर की मिट्टी कट जाने से गड्ढा हो गया है। जो राहगीरों के जानलेवा साबित हो रहा है। बताते चलें कि इस बार आये भीषण बाढ़ के कारण पानी इस सड़क मार्ग पर आधे दर्जन जगहों से होकर तेज बहाव के साथ बह रहा था। उस समय सारी गाड़ियों का आवागमन पर ब्रेक लग गया था। फिर भी मोटरसाइकिल चालक जान हथेली पर लेकर सड़क पार कर जाते थे। परंतु अब पानी उतरने के बाद इस सड़क मार्ग पर दो जगह गड्ढे हो गए हैं एक जगह तो सड़क पूरी तरह कट गया था जिसे ईट और मिट्टी डालकर भर […]

रंगरा : डुमरिया में बाढ के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा  थाना क्षेत्र के डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सड़क मार्ग पर अवस्थित छोटी पुलीया के समीप रविवार की दोपहर शौच के लिए गए एक 10 वर्षीय बालक की मौत बाढ के पानी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी रामोतार मंडल के 10 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में किया गया है। घटना के सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार बालक अपने तीन चार साथियों के साथ सड़क पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वे शौच करने पुल के समीप गया था। शौच करने के क्रम में ही उनका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके बाद डूबते  बालक ने बचाओ बचाओ की […]