5
(1)

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आई भीषण बाढ़ के बाद पानी घटते ही तवाही के मंजर दिखने लगे। गाँव और घरों के चारो तरफ बाढ़ का पानी रहने के बावजूद भी लोगों का भगवान के प्रति आस्था बरकरार रहा। आस्था सामने बाढ़ का पानी भी भगवान कृष्ण लला के जन्मदिन मानाने को रोक ना सके। लायंस क्लब रंगरा के द्वारा बीते सोमबार को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी। क्षेत्र के जाने-माने विद्वान पंडित नीरज झा, लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित ठाकुर के द्वारा विधि पूर्वक भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। बीते 25 वर्षों से यहां के लोग भगवान कृष्ण की प्रतिमा बिठाकर उनका जन्मोत्सव और पूजा अर्चना करते रहे हैं। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ता विशाल, गोलू, संदीप, चिंटू ,रिक्की, आशीष, शिवम मनी, अभिषेक, इत्यादि मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ साईंनाथ मंदिर सहौरा में भी मनाया गया श्री कृष्ण अवतरण दिवस।

रंगरा के साईंनाथ मंदिर सहौरा के प्रांगण में प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन करने सुबह से ही भक्तों को भीड़ लगी रही। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। कृष्ण जन्मोत्सव मनाने मध्य रात्री तक श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी तादाद में उपस्थित रहे।


कृष्ण के जन्म समय के साथ ही आरती पश्चात‌ भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें कि नवगछिया अनुमंडल का यह पहला नवनिर्माणाधिन भव्य साईंनाथ मंदिर है जो क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है।
इस अवसर पर पर श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम् कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार,कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, हिमांशु, बरूण, राहुल अन्य उपस्थित रहें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: