Category Archives: सबौर

Noimg

सबौर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सबौर महाविद्यालय, सबौर में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 (महिला एवं पुरुष वर्ग) का समापन समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो, सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज प्रवीण, टीएनबी महाविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजीव सिंह, वर्सर डॉ. राकेश रंजन एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो. डॉ. दीपो महतो ने कहा कि शिक्षक वही होता है जो बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना ही सच्चे शिक्षक की पहचान है। उन्होंने प्रतियोगिता में […]

Noimg

सबौर में सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से जिम संचालक की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिम संचालक विष्णु झा की मौत हो गई। मृतक विष्णु झा सबौर ब्राह्मण टोला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, विष्णु झा अपने घर सबौर से किसी काम के लिए चांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान गलोकल हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विष्णु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और सिर में गहरी चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विष्णु को इलाज के लिए तुरंत मायागंज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर […]

Noimg

सबौर में गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का भव्य समापन, बंशीपुर बनी चैंपियन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गंगोता समाज फुटबॉल महाकुंभ 2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पूरे टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बंशीपुर और ममलखा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बंशीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ममलखा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद […]

Noimg

डीडीसी ने सबौर प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने मंगलवार को सबौर प्रखंड का भ्रमण कर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा बैठक में डीडीसी ने सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, पोषण अभियान तथा दवाओं की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गई। डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ […]

सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजनंदीपुर दियारा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंजनंदीपुर गांव में कुछ लोग अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पवन कुमार और कोको मंडल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पवन कुमार के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, कोको मंडल के पास से एक देसी बंदूक, दो देसी कट्टा और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर […]

Noimg

सबौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्री की मौत || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के सबौर रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना घटी, जब एक यात्री ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान महेंद्र राय के रूप में हुई है। महेंद्र राय, जो सबौर के निवासी थे, अपने घर से घोघा जाने के लिए धुरियान पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रहे थे। इस दौरान उनका पैर ट्रेन के गेट से फिसल गया और वह गिर गए। गिरने से महेंद्र का पैर कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने महेंद्र को तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महेंद्र के शव का […]

Noimg

अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर : बेलगाम ट्रक के चपेट में आने से सबौर थाना क्षेत्र के बंसी टिकर के समीप बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग ओमकार दुबे अपने पोते राहुल दुबे के साथ बाइक पर सवार होकर जीरो माइल से अपना मकान जिछो जा रहे थे । इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दादा पोते को धक्का मार दिया । जिससे पीछे बैठे दादा गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग ओमकार दुबे को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आया । जहां इलाज के दौरान ओंकार का मौत हो गया ।इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम करा […]

Noimg

कटाव पीड़ित महिला-पुरुष से मुखिया द्वारा मुआवजा दिलाने के नाम पर रुपया मांगने का आरोप ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत के मसारू गाँव के कई ग्रामीणों ने आज सबौर प्रखंड अंचलाधिकारी से मिलकर आरोप लगाया कि पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार मुआवजे के नाम पर उनसे रुपए की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया ने उन्हें बताया था कि मुआवजा तभी मिलेगा जब वे अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिठाई खाने के लिए रुपए देंगे। इस पर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रखंड अधिकारी या उनके नाम पर कोई दलाल रुपए मांगता है, तो लोगों से अनुरोध है कि वे उसका वीडियो और साक्ष्य लेकर उनके पास पहुंचें, ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या […]

Noimg

गंगा कटाव के मुहाने पर मसाढ़ू गांव, पूरा गांव विलीन होने का खतरा ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के मसाढ़ू गांव गंगा के कटाव के मुहाने पर स्थित है, जिससे पूरा गांव कभी भी गंगा में विलीन हो सकता है। सबौर प्रखंड के इस गांव के लगभग एक सौ घर पहले ही गंगा की लहरों में समा चुके हैं। गांव के लोग, जिन्होंने मेहनत-मजदूरी कर अपने आशियाने बनाए थे, अब पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि बचे हुए लोग अपने घरों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनकी आंखों में आंसू हैं। सरकार और प्रशासन गांव को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन की देखरेख में मानक के अनुसार काम नहीं होने के कारण स्थिति और भी खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों का […]

Noimg

सबौर के मसाढू गांव में देखते-देखते कई पक्का मकान गंगा में समायी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड स्थित मसाढू गांव का अस्तित्व गंगा नदी के भीषण कटाव से संकट में है। देखते ही देखते पक्के मकान नदी में समा रहे हैं, और जमीन के टुकड़े लगातार कटकर गंगा में विलीन हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटावरोधी कार्य के नाम पर उनके साथ छलावा किया जा रहा है। चीख-चीख कर वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी आवाज अनसुनी कर दी गई। सत्ता में बैठे नेताओं को इसकी कोई परवाह नहीं, मानो लोगों के घरों का कटना उनके लिए कोई महत्व नहीं रखता। गंगा नदी में वर्तमान स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि समुद्र जैसे करंट ने पूरे इलाके को खतरे में डाल दिया […]