Category Archives: सड़क दुर्घटना

Noimg

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों का सड़क जाम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमगांव निवासी विवेक कुमार, पिता स्वर्गीय विजय तांती, के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार विवेक कुमार अपने घर से पुरैनी स्थित यूको बैंक से पैसे लाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। वह एक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे और उसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी […]

Noimg

परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना, दो की हालत गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिला के खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा एनएच-31 पर बीए पार्ट की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल छात्रों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी वकील मंडल के पुत्र अंकित कुमार, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी गुलशन कुमार पिता शंभु मंडल और रवि कुमार पिता अवधेश मंडल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र जेपी कॉलेज, नारायणपुर से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महदतपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया […]

Noimg

एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, माता-पिता के सामने चार वर्षीय मासूम की मौत, दंपती गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र निवासी साजन कुमार के चार वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में की गई है। हादसे में बच्चे के पिता चिंतन कुमार और मां रेणु देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दंपती सड़क पर गिर पड़े। […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के साहू पर गांव में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय नयन कुमार की मौत हो गई। नयन कुमार, पिता रोहिण हरिजन, सुबह अपने घर से निकले ही थे कि लगभग एक किलोमीटर दूर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि नयन मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उन्हें कहलगांव सदर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने नयन को मृत घोषित कर दिया। नयन कुमार पांच […]

Noimg

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना मासुगमगंज के समीप हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में मिर्जापुर निवासी अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना शिवनंदपुर गांव के पास हुई, जहां बाइक सवार चार लोग हादसे का शिकार हुए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इस दुर्घटना में […]

Noimg

दर्दनाक सड़क हादसा: 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, परिवार के कई सदस्य घायल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर और कटिहार जिले की सीमा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पूजा के लिए मंदिर जा रहे एक ही परिवार के टेम्पो को तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 90 वर्षीय बुजुर्ग जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जंगी ठाकुर उर्फ जंग बहादुर ठाकुर (90 वर्ष), पिता जगरू ठाकुर, निवासी गेरा बड़ी, थाना कोड़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जंगी ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ टेम्पो से पूजा के लिए मंदिर जा रहे थे। जैसे ही वाहन कामाख्या मंदिर के […]

Noimg

स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर और बांका जिले की सीमा पर अमरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले सोनू कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार, पिता बेचन राय, निवासी खैरा ऊपर टोला, थाना अमरपुर, जिला बांका के रूप में की ग है। जानकारी के अनुसार सोनू किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान डुमरामा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सोनू को तत्काल अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले […]

डिमहा गांव में सड़क हादसा, कक्षा 6 के छात्र की बाइक टक्कर से मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। स्थानीय मध्य विद्यालय रही टोला डिमहा के कक्षा 6 के छात्र अनुज कुमार पिता—धर्मेंद्र पोद्दार अपनी साइकिल चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। चोटें गंभीर होने के कारण अनुज मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अनुज सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह विद्यालय के पास सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सीधे बच्चे के ऊपर से गुजर गई। गंभीर […]

Noimg

शादी में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के महर्षि नगर डोबा के तीन युवक मंगलवार रात एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में कटिहार जिले की ओर जाते समय पोटिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अमरजीत और मनजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रविन कुमार (16 वर्ष), पिता जीतन मंडल को घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की […]

Noimg

बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे तीन दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन दोस्त बाइक से बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करवाने जा रहे थे। रास्ते में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यह पता नहीं चल सका कि किसी अन्य वाहन की टक्कर लगी या बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल युवकों की हालत गंभीर होने तथा मुंह से ठीक से बोल […]