Category Archives: इस्माईलपुर प्रखंड

Noimg

इस्माईलपुर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने को शांति समिति की बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धीरज कुमार और अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और जुलूस, विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस ने अपहृता किशोरी को इस्माइलपुर से किया बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी को रंगरा थाना की पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच जनवरी को किशोरी की मां द्वारा रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बावजूद वापस नहीं लौटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर किशोरी को इस्माइलपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा […]

Noimg

इस्माइलपुर में क्रिकेट खेलनें के दौरान हुआ विवाद, चार भाइयों को पीटकर किया घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । इस्माइलपुर के मोतीटोला में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में चार भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में मोतीटोला निवासी चमकलाल मंडल के पुत्र विलाश मंडल, सोनू मंडल, विजय मंडल और फूलचंद मंडल शामिल हैं। परिजनों ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल इलाज दिया, लेकिन कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल या उनके परिजनों द्वारा […]

Noimg

इस्माईलपुर में फायरिंग के मुख्य आरोपी को सात घंटे के भीतर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोती टोला पच्चासी में दिनांक 14.12.2025 को हुई फायरिंग की घटना के महज सात घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस्माईलपुर थाना टीम को फायरिंग की सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल से एक बुलेट बरामद की गई, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। वादी अजय मंडल के आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना ने कांड संख्या 211/25 दिनांक 14.12.2025 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के महज सात घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सूरज कुमार, […]

Noimg

इस्माईलपुर गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। 14 नवंबर 2024 को इस्माईलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीस्थान के पास हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में वादी गुड्डु कुमार, पिता उमेश मंडल को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 122/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 118(2), 109(1), 303(2), 352, 3(5) बीएनएस तथा 27 आर्म्स एक्ट (संशोधित धारा 103 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट) के अंतर्गत छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर सोमवार को इस मामले में संलिप्त […]

Noimg

इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी रोशन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तटबंध पर अवैध रूप से रह रहे विस्थापित लोगों को खाली कराना पड़ा, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि तटबंध पर हाल ही में स्पर संख्या 9 के पास नोज के डाउनस्ट्रीम में गंभीर कटाव हुआ था। इस कटाव के कारण बोल्डर क्रेटिंग काम भी पानी में बह गया था, जो तटबंध की स्थिरता के लिए खतरे का संकेत था। अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि इस तटबंध को पहले भी कई बार खाली कराया जा चुका था और इस बार […]

Noimg

इस्माईलपुर में चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, 70 बच्चों को मिला ड्रेस और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

DESK20250

इस्माईलपुर। दिनांक 1 जुलाई 2025 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हो गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया, जिन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम बैच से अमित कुमार को प्रथम पुरस्कार, गंगु कुमार को द्वितीय पुरस्कार तथा सुमन कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं द्वितीय बैच से आशीष कुमार ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय और अजित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

डीएम ने कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा तट पर स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर लंबाई में चल रहा है तटबंध निर्माण कार्य 25 जून तक कार्य पूरा करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश नवगछिया : भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित गंगा तट पर हो रहे तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर लंबाई में किया जा रहा है, जो कि इस क्षेत्र के लिए अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्ष 2024 की […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 140 बच्चों को मिला सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । मंगलवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत सौदागर मंडल टोला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के बैच के कुल 140 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अंचल कार्यालय के बड़ाबाबू एवं नाजिर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम चरण के बैच-1 में शिवम कुमार को प्रथम, नीतीश कुमार को द्वितीय एवं भरत कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। बैच-2 में शैलेश कुमार प्रथम, गौतम कुमार द्वितीय एवं सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय चरण के बैच-1 में संदीप कुमार को प्रथम, राहुल कुमार को द्वितीय और नीरज कुमार को […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली कैंप कार्यालय के निकट फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर पिछले दिनों सोमवार को जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय स्पर संख्या 6N पर अपराधियों ने नाव पर से कई राउंड गोली फायरिंग की थी।इस मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीनटंगा करारी के निवासी पूर्व मुखिया अखिलेश यादव,मंटन उर्फ मनोज यादव कमलाकुंड गाँव के निवासी गुड्डू यादव,दीपो यादव है। वहीं गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025