July 12, 2024
अपहृत महिला को किया बरामद || GS NEWS
AMBAनवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी पुलिस ने अपहृत महिला को बरामद किया. बताया गया कि कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी चंदन कुमार की पत्नी अपने ही पड़ोसी कुंदन कुमार के साथ विगत दिनों फरार हो गई थी. इस संबंध में चंदन कुमार ने कदवा थाना में पत्नी की बहला फुसलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी| पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला को बरामद किया. महिला का अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में मेडिकल जांच करवाया. महिला को मेडिकल जांच के पश्चात 164 बयान के लिए नवगछिया न्यायालय भेज दिया. AMBA