Category Archives: गंगा

Noimg

अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की धारा सुधार कार्य शुरू, IWAI टीम ने संभाला मोर्चा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की जलधारा को सुचारू बनाने और जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने सुधार कार्य की शुरुआत कर दी है। अंचलाधिकारी और नाथनगर थाना पुलिस की मौजूदगी में इन्लैंड वाटर सर्वे विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर तकनीकी प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य गंगा की धारा को मोड़ने के लिए नहीं, बल्कि घाटों तक पर्याप्त जलस्तर बनाए रखने और जलप्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए किया जा रहा है। गंगा में जमा सिल्ट हटाए जाने से जलधारा पहले की तुलना में अधिक सुचारू होगी, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल उपलब्धता में सुधार होगा। इंटेक वेल तक पानी की कमी […]

Noimg

गंगा की उपधारा में दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तटबंध से सटे डिमाहा बोचाही गांव के पास सोमवार की दोपहर गंगा की उपधारा में एक दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंटू कुमार के दो वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई। घटना के समय बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर आसपास के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बाद में मृतक […]

गंगा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। यह हृदयविदारक हादसा सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कुछ बच्चे गंगा किनारे खेलने गए थे। खेल-खेल में ही 6 वर्षीय मासूम मौसम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बह गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा के तेज बहाव और खतरनाक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली। मृतका मौसम कुमारी के पिता अरविंद पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में मृतका के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। मासूम की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल […]

Noimg

गंगा का जलस्तर बढ़ने से घोंघा एकचारी क्षेत्र बाढ़ की चपेट में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र घोंघा एकचारी बताया जा रहा है, जहां किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी धान और मक्का की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के घरों तक पानी पहुंच गया है, जिससे दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। इधर, जिला प्रशासन का दावा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग को […]

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया में गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालयों का किया गया अस्थाई स्थानांतरण ||GS NEWS 

DESK20250

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विशेष रूप से गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंडों के अंचल कार्यालयों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे वहां सामान्य कार्य संचालन संभव नहीं रह गया है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए गोपालपुर एवं इस्माइलपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों को अस्थाई रूप से नवगछिया स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त निर्देशानुसार, गोपालपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को अनुमंडल परिसर स्थित […]

Noimg

कुशाहा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव प्रखंड के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद शमीम की मौत हो गई। बताया जाता है कि शमीम अपने चार–पांच दोस्तों के साथ गांव के पश्चिमी बहियार इलाके में नहाने गया था। हाल के दिनों में लगातार बारिश के कारण वहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नहाते समय शमीम अचानक पानी के तेज बहाव और गहरे हिस्से में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शमीम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक […]

Noimg

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने उठाए ऐहतियातन कदम ||GS NEWS

DESK20250

,भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है, जिसके कारण जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सभी प्रमुख गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि श्रद्धालु और आम लोग जलधारा के पास न जा सकें। प्रशासन ने घाटों पर निगरानी टीमों को तैनात किया है और नगर निगम तथा आपदा प्रबंधन की टीमों को भी पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की […]

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम और नमामि गंगे घाट पर एकत्र हो रहे हैं। भोर से ही श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक का पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की लंबी कतारें, केसरिया वस्त्रों की आभा और माथे पर समर्पण की चमक इस धार्मिक उत्सव को अत्यंत भव्यता प्रदान कर रही है। बच्चे, युवा, […]

Noimg

सैदपुर में ब्रहोत्तर बांध की मरम्मत कार्य शुरू, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में स्थित ब्रहोत्तर बांध, जो पिछले वर्ष की भीषण बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। यह बांध प्रखंड मुख्यालय के पीछे सुकटिया-सैदपुर सड़क के समीप स्थित है। इस वर्ष गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में समय से पहले बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सैदपुर, गोपालपुर, डुमरिया, चपरघट, कमलाकुंड समेत कई पंचायतों और रंगरा प्रखंड के दर्जनों गांवों एवं खेतिहर भूमि में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर की प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने संबंधित विभाग से बांध की मरम्मत की मांग की थी। बांध को मजबूत करने के लिए बालू से […]

Noimg

सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज — गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और ताजा जानकारी के अनुसार यह खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। इन दोनों घाटों पर 24 घंटे एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्थानीय गोताखोरों और नाभिकों को भी सतर्कता के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। बढ़ते जलस्तर […]