Category Archives: जमीन विवाद

Noimg

रंजीत यादव हत्याकांड : जमीनी विवाद में लाठी-रॉड से पीटकर युवक की हत्या मामले में 10 नामजद आरोपित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला केपरबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरैया में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर 45 वर्षीय रंजीत यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गरैया निवासी रंजीत यादव, पिता स्व. रामावतार यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत यादव का अपने गोतिया सुरेश यादव एवं अन्य लोगों से जमीन को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना हो […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग व रंगदारी का मामला, दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 10 दिसंबर 2025 को वादी कुमोदी यादव ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित उनके खेत पर हरवे-हथियार से लैस लगभग 30 से 40 लोगों द्वारा जबरन खेत जोतकर बुआई की जा रही थी। जब वादी ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने फायरिंग करते हुए उनसे रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 301/25, दिनांक 10.12.2025 को भारतीय दंड संहिता की […]

Noimg

जमीन विवाद में हमला : मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव समेत चार गंभीर, 150 लोगों ने घेरकर की मारपीट; दो गनरों की राइफलें भी छीनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी स्थित बनकट्टा के पास शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में बनिया बैसी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के पति एवं मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुद्रीका यादव, जगरूप सिंह और धनंजय यादव शामिल हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, मुखिया पति कुमोदी यादव ने नगरह निवासी शहजानंद सिंह से चार बीघा जमीन पाँच लाख रुपये प्रति बीघा की दर से रजिस्ट्री कराई थी। जबकि इसी जमीन सहित कुल करीब 20 बीघे पर जहांगीरपुर बैसी नवटोलिया के जगदेव राय लंबे समय से बटेदार के रूप में खेती […]

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र के परशुराम चक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शशि कुमार और उनके पिता फूलन लाल के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शशि कुमार और उनके पिता का गांव के ही कुछ लोगों के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने पहले कहलगांव के डीएसपी से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएसपी ने विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का काम रोकने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग लगातार उसी जमीन पर खेती […]

जमीन विवाद में बेटे-बहू की हैवानियत, 55 वर्षीय बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर किया गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर इटहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक कलियुगी बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही 55 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस निर्मम हमले में पीड़ित के दोनों हाथ और दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं, साथ ही पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घायल व्यक्ति की पहचान कमलेश्वरी यादव (55 वर्ष), निवासी बांका, के रूप में हुई है। पीड़ित कमलेश्वरी यादव के अनुसार, इस दरिंदगी को उनके बड़े बेटे सर्जन यादव और बहू पूजा देवी ने अंजाम दिया है। कमलेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने जीवन भर की कमाई से अर्जित जमीन […]

Noimg

कटहरा गांव में महादलित परिवार की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जे का प्रयास, धमकी से दहशत में परिवार || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत के पासवान टोला गांव में एक महादलित परिवार की निजी जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। जमीन मालिक सुबोध पासवान ने बताया कि यह जमीन उनके पिता स्व. मुशहरु पासवान के नाम से दस कट्ठा है, जिसमें चार भाइयों का हिस्सा है। उनके बड़े भाई जयहिंद पासवान ने अपने हिस्से का एक कट्ठा जमीन बेच दिया था, जबकि शेष नौ कट्ठा जमीन पर वे फूस का घर बनाकर रह रहे हैं। सुबोध पासवान के अनुसार, गांव के दबंग संजय मंडल, शंकर मंडल, शिबन मंडल, अमित कुमार मंडल और उनके सहयोगी इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में […]

Noimg

गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी और ग्राम प्रधान होलिकोडा के रूप में हुई है। यह घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। मृतक की भाभी गौरी देवी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में मृतक के पेट में गोली लग गई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से साहिबगंज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो […]

Noimg

नवगछिया में भूमि विवाद निपटाने के लिए बैठक आयोजित || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के अनुमंडल कार्यालय के सभागार में भूमि विवाद निपटाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओम प्रकाश, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शशी भूषण कुमार, सभी अंचल के अंचलाधिकारी और सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि गृह विभाग के भू समाधान पोर्टल में 1301 मामले दर्ज हैं, जिनमें से केवल 99 मामले निष्पादित किए गए हैं। ढोलबज्जा और नवगछिया थाने सबसे पिछड़े हुए हैं। ढोलबज्जा थाना में 23 और नवगछिया थाना में 27 मामले निष्पादित किए गए हैं। बिहपुर थाना में एक मामला संवेदनशील दिखाया गया, लेकिन जांच में पाया गया कि ऑपरेटर की गलती से ऐसा हुआ है और वह मामला संवेदनशील नहीं है। मात्र एक […]

Noimg

जमीनी विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत मामले में नौ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, एक गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गाँव में रविवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के रूपेश उर्फ्र त्रिवेणी यादव 60 वर्ष की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतक की पत्नी कल्पना देवी ने पड़ोस के गौरव यादव, सौरव यादव, शंकर यादव, नित्यानंद यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मैं अपने पति के साथ खेत में मकई का बीज बो रही थी इसी बीच उपरोक्त सभी आरोपी लाठी-डंडे एवं आग्नेयास्त्र से लैस होकर आते ही मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके कारण हम दोनों वहाँ से भाग कर अपना घर आए। इसके बाद सभी आरोपी मेरे घर पर आकर मेरे पति को […]